Raksha Bandhan 2024:90 साल बाद रक्षा बंधन पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मिलेगा पैसा और शोहरत

VRAT
Raksha Bandhan 2024:90 साल बाद रक्षा बंधन पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मिलेगा पैसा और शोहरत
KARMASU 10 अगस्त 2024 4 मिनट पढ़ें
VRAT📅 10 अगस्त 2024⏱ 4 मिनट

Raksha Bandhan 2024: इस साल रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि सहित ऐसे योग बन रहे हैं, जो करीब 90 साल बाद बन रहे हैं। ऐसे में इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है।

Raksha Bandhan 2024: हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को भाई-बहनों का त्योहार रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। इस साल रक्षाबंधन सावन सोमवार जैसे शुभ योग में मनाया जा रहा है। इसके साथ ही शाम के वक्त राज पंचक लग रहा है,

जो काफी शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं इस दिन ऐसे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जो करीब 90 साल बाद बन रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन का दिन किन राशियों की चमकने वाली है किस्मत…

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

Raksha Bandhan
Raksha Bandhan

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन 90 साल बाद एक साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग के साथ श्रवण नक्षत्र बन रहा है। इसके साथ ही इस दिन सावन का आखिरी सोमवार होने के साथ चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के स्वामी स्वयं आदि देव भोलेनाथ है। वहीं कुंभ शनि की राशि है।

ऐसे में इस दिन कुछ राशियों को भोलेनाथ के साथ-साथ शनिदेव की विशेष कृपा होगी। इतना ही नहीं इस दिन सिंह राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति हो रही है, जिससे शुक्रादित्य, बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण योग, त्रिग्रही योग के साथ शनि कुंभ राशि में रहकर शश राजयोग का भी निर्माण कर रहे हैं।

Raksha Bandhan मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए रक्षाबंधन का दिन काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस राशि के पांचवें भाव में बुध, शुक्र और सूर्य विराजमान है। इसके साथ ही शनि और चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। हर क्षेत्र में सफलता पाने के कई योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब सफलता हासिल हो वाली है। शनिदेव की कृपा से जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है।

भाई-बहनों के बीच प्यार बढ़ेगा। इसके साथ ही कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। व्यापार में भी खूब मुनाफा मिलने वाला है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको खूब लाभ मिलने वाला है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य उत्तम होगा।

Raksha Bandhan कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आने वाली है। इस राशि में बुध, सूर्य और शुक्र सातवें भाव में विराजमान रहेगे। इसके साथ ही शश राजयोग लग्न भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। रक्षाबंधन के दिन बनने वाले राजयोग इन राशि के जातकों का तख्तापलट कर सकते हैं।

Raksha Bandhan
Raksha Bandhan 2024

लंबे समय से रुके काम होने के साथ हर एक चुनौती से छुटकारा मिल सकता है। जिस काम के लिए आप लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रहे थे उसमें अब आपको सफलता हासिल होगी। करियर के क्षेत्र में भी आपको अपार सफलता के साथ-साथ पदोन्नति हो सकती है। बिजनेस में लंबे समय से चला आ रहा घाटे से मुक्ति मिलेगी। पूरी भरपाई होने के साथ अपार धन संपदा की प्राप्ति होगी। कोई नई डील या फिर प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी भी अब ठीक होते हुए नजर आएगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि में राजयोगों का निर्माण नौवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेशी स्तोत्रों से आपको खूब धन लाभ मिल सकता है। लाभ कमाने के कई ऑफर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये पर्व काफी भाग्यशाली साबित हो सकता है। अगर विदेश में नौकरी करने का प्लान बना रहे हैं, तो वह लक्ष्य हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि KARMASU.IN किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
Tuesday Hanuman Mantra 108 Times | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र जाप |…
विवाह शुभ मुहूर्त 2026–2027 | Vivah Shubh Muhurat
भगवान शिव के 8 दिव्य स्वरूप | अष्टमूर्ति शिव
Vaikuntha chaturdahi 2026
देवउठनी एकादशी पर करें श्री शालिग्राम पूजन और विष्णु सहस्रनाम पाठ |…
KARMASU
Dev Uthani Ekadashi 2026 | प्रबोधिनी एकादशी का महत्व, पूजा विधि और…
वैकुण्ठ चतुर्दशी VAIKUNTHA CHATURDASHI कथा 😲
#shorts
पूजा घर में क्या रखें और क्या नहीं Puja Ghar #shorts
TULSI VIVAH 😲 ISKE PICHE KI KAHANI NHI PTA HOGI 💔
#shorts #trendingshorts
App Download