जनवरी, 2024 को नए साल की शुरुआत हो गई है। अंग्रेजी कैलेंडर (Calendar 2024) के अनुसार, साल का पहला महीना जनवरी से शुरू होता है। इस बार नया साल 2024 सोमवार से शुरू हो रहा है। यह दिन भगवान शिवजी का प्रिय वार है। साथ ही इस बार नए साल के पहले दिन आयुष्मान योग का भी निर्माण हुआ है। आयुष्मान योग को बहुत ही शुभ और मंगलकारी योग माना जाता है।
Calendar 2024 हिंदी कैलेंडर के अनुसार
हिंदी कैलेंडर के अनुसार, नए साल की शुरुआत पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मघा नक्षत्र में होगी। इस दिन सुबह 08:36 मिनट तक मघा नक्षत्र है और फिर बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
नए साल के शुभ योग
🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

कार्य सिद्धि हेतु महागणपति यज्ञ | Mahaganapati Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
पारिवारिक समृद्धि हेतु लक्ष्मी नारायण यज्ञ | Lakshmi Narayan Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऐश्वर्य हेतु कमला महाविद्या यज्ञ | Kamala Mahavidya Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन प्राप्ति हेतु धनदा लक्ष्मी यज्ञ | Dhanada Lakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
समग्र समृद्धि हेतु अष्टलक्ष्मी यज्ञ | Ashta Lakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
व्यापारिक उन्नति हेतु लक्ष्मी गणपति यज्ञ | Lakshmi Ganapati Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऋण मुक्ति हेतु ऋणमोचक मंगल यज्ञ | Rin Mochak Mangal Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन संचय हेतु लक्ष्मी कुबेर यज्ञ | Lakshmi Kuber Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन-धान्य हेतु श्रीसूक्त यज्ञ | Shri Suktam Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन वृद्धि हेतु महालक्ष्मी यज्ञ | Mahalakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →नए साल के पहले दिन बहुत ही शुभ और मंगलकारी आयुष्मान योग भी बनेगा। आयुष्मान योग को बहुत ही शुभ और मंगलकारी योग माना जाता है। मान्यता है कि इस योग में शिवजी की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है।
Calendar 2024: हिंदू कैलेंडर 2024, जानें सालभर के सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट
नए साल का इंतजार
सभी को नए साल के आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। साथ ही हर कोई साल में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीख को लेकर उत्सुक रहता है।
Festivals And Holidays List In 2024: साल 2024 के पहले महीने में सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। फिर 14 फरवरी को बसंत पंचमी, 08 मार्च को महाशिवरात्रि, 25 मार्च को होली, 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 01 नवंबर 2024 को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं साल 2024 में जनवरी से लेकर दिसंबर के महीने में कब-कब और कौन-कौन से व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे।
| साल 2024 के प्रमुख त्योहार और तारीखें Calendar 2024 |
| 15 जनवरी | मकर संक्रंति |
| 14 फरवरी | बसंत पंचमी |
| 08 मार्च | महाशिवरात्रि |
| 25 मार्च | होली |
| 09 अप्रैल | चैत्र नवरात्रि |
| 17 अप्रैल | राम नवमी |
| 10 मई | अक्षय तृतीया |
| 09 अगस्त | नाग पंचमी |
| 19 अगस्त | रक्षा बंधन |
| 26 अगस्त | जन्माष्टमी |
| 07 सितंबर | गणेश चतुर्थी |
| 03 अक्तूबर | शरद नवरात्रि |
| 12 अक्तूबर | दशहरा |
| 20 अक्तूबर | करवा चौथ |
| 29 अक्तूबर | धनतेरस |
| 01 नवंबर | दिवाली |
| 07 नवंबर | छठ पूजा |
साल के पहले महीने यानी जनवरी में मकर संक्रांति, पोंगल और सूर्य के उत्तरायण का त्योहार मनाया जाएगा।
फरवरी माह के शुरुआत में षटतिला एकादशी फिर 14 फरवरी को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का बड़ा त्योहार मनाया जाएगा।
मार्च के महीने में महाशिवरात्रि फिर 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल माह में चैत्र नवरात्रि और राम नवमी जैसे बड़े त्योहार आएंगे।
मई माह में वैशाख अमावस्या और अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।
जून के महीने में निर्जला एकादशी का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अलावा इस माह ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत भी रखा जाएगा।
जुलाई के महीने विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा चार माह के लिए भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी पर योग निद्रा में चले जाएंगे।
अगस्त माह में नाग पंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और हरियाली तीज जैसे प्रमुख त्योहार होंगे।
सितंबर में गणेश चतुर्थी और ओणम जैसे प्रमुख त्योहार मनाएंं जाएंगे।
अक्तूबर के महीने में शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। 14 अक्तूबर को दशहरा, 20 अक्तूबर को करवा चौथ और 29 अक्तूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।
साल 2024 में दिवाली का त्योहार 01 नवंबर को मनाया जाएगा और 7 नवंबर को सूर्य आराधना का महापर्व छठ पूजा होगी।
साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में मोक्षदा एकादशी और क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा।
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यह बताना जरूरी है कि Karmasu.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. /
















KARMASU