Mata Durga वैसे इस पर्व के साथ अनेकों कथाएं जुड़ी हुई हैं। लेकिन मुख्यतः दुर्गा, जो शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं, इसका इतिहास अधिक महत्त्व रखता है।
कथा है कि ब्रह्माजी ने असुरों का सामना करने के लिए सभी देवताओं की थोड़ी-थोड़ी शक्ति संगृहीत करके मां दुर्गा अर्थात् संघशक्ति का निर्माण किया और उसके बल पर शुंभ-निशुंभ, मधुकैटभ, महिषासुर आदि राक्षसों का अंत हुआ। मां दुर्गा की अष्टभुजा का मतलब आठ प्रकार की शक्तियों से है। शरीर-बल, विद्याबल, चातुर्यबल, धनबल, शस्त्रबल, शौर्यबल, मनोबल और धर्म-बल इन आठ प्रकार की शक्तियों का सामूहिक नाम ही दुर्गा है। मां दुर्गा ने इन्हीं के सहारे बलवान राक्षसों पर विजय पायी थी।
नवरात्रि की कहानी। दुर्गा माता की कहानी। Story of Durga Mata
समाज को हानि पहुंचाने वाली आसुरी शक्तियों का सामूहिक और दुष्ट व्यक्तियों का प्रतिरोध करने के लिए हमें संगठन शक्ति के साथ-साथ उक्त शक्तियों का अर्जन भी करना चाहिए। उक्त आठ शक्तियों से संपन्न समाज ही दुष्टताओं का अंत कर सकता है, समाज द्रोहियों को विनष्ट कर सकता है। दुराचारी षड्यंत्रकारियों का मुकाबला कर सकता है। दशहरा का पर्व इन शक्तियों का अर्जन करने तथा शक्ति की उपासना करने का पर्व है। स्मरण रहे संसार में कमजोर, अशक्त व्यक्ति ही पाप-बुराई को प्रोत्साहन देते हैं। जहां इस तरह के व्यक्ति अधिक होंगे, वह समाज अस्त-व्यस्त एवं नष्ट-भ्रष्ट हो जाएगा। वहां असुरता, अशांति अन्याय का बोलबाला होगा ही। दशहरे पर भगवान राम द्वारा रावण पर विजय की कथा भी सर्वविदित है। व्यक्ति के अंदर परिवार एवं समाज में असुर प्रवृत्तियों की वृद्धि ही अनर्थ पैदा करती है। जिन कमजोरियों के कारण उन पर काबू पाने में असफलता मिलती है, उन्हें शक्ति साधना द्वारा समाप्त करने के लिए योजना बनाने- संकल्प प्रखर करने तथा तदुनसार क्रम अपनाने की प्रेरणा लेकर यह पर्व आता है। इसका उपयोग पूरी तत्परता एवं समझदारी से किया जाना चाहिए।
🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

कार्य सिद्धि हेतु महागणपति यज्ञ | Mahaganapati Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
पारिवारिक समृद्धि हेतु लक्ष्मी नारायण यज्ञ | Lakshmi Narayan Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऐश्वर्य हेतु कमला महाविद्या यज्ञ | Kamala Mahavidya Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन प्राप्ति हेतु धनदा लक्ष्मी यज्ञ | Dhanada Lakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
समग्र समृद्धि हेतु अष्टलक्ष्मी यज्ञ | Ashta Lakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
व्यापारिक उन्नति हेतु लक्ष्मी गणपति यज्ञ | Lakshmi Ganapati Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऋण मुक्ति हेतु ऋणमोचक मंगल यज्ञ | Rin Mochak Mangal Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन संचय हेतु लक्ष्मी कुबेर यज्ञ | Lakshmi Kuber Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन-धान्य हेतु श्रीसूक्त यज्ञ | Shri Suktam Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन वृद्धि हेतु महालक्ष्मी यज्ञ | Mahalakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →Mata Durga
नवदुर्गा का रहस्य : नवरात्रि के नौ दिनों में जिन देवियों को पूजा जाता है उनमें से कौन सी देवी का संबंध किससे है यह जानना जरूरी है। पहली देवी शैलपुत्री को सती कहा गया है जो दक्ष की पुत्र थीं, जिन्होंने यज्ञ की आग में कूदकर खुद को भस्म कर लिया था। इसके बाद उन्होंने ही ब्रह्मचारिणी के रूप में दूसरा जन्म लिया और वे ही बाद में स्कंद (कार्तिकेय) की माता कहलाई। कठोरतप करने के कारण जब उनका वर्ण काला पड़ गया तब शिव ने प्रसंन्न होकर इनके शरीर को गंगाजी के पवित्र जल से मलकर धोया तब वह विद्युत प्रभा के समान अत्यंत कांतिमान-गौर हो उठा। तभी से इनका नाम महागौरी पड़ा। यही माता हिमालय की पुत्री होने के कारण पार्वती कहलायी।
















KARMASU