Navratri 2023 जानें नवरात्रि में देवी मां का क्यों किया जाता है 16 श्रृंगार, महिलाएं भी ऐसे होती हैं तैयार

DURGA
Navratri 2023 जानें नवरात्रि में देवी मां का क्यों किया जाता है 16 श्रृंगार, महिलाएं भी ऐसे होती हैं तैयार
KARMASU 29 September 2023 4 मिनट पढ़ें
DURGAMYTHOLOGICAL STORIES📅 29 September 2023⏱ 4 मिनट

शारदीय नवरात्रि का त्योहार मां शक्ति के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है. कहते हैं इन 9 दिनों में मां की सच्चे मन से आराधना करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. इस साल कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्रि: इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023, रविवार से प्रारंभ होंगे और 23 अक्टूबर को समापन होगा। 24 अक्टूबर 2023, मंगलवार को विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस साल शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी 22 अक्टूबर 2023 को है. इस दिन कन्या पूजन और मां महागौरी की उपासना होती है. वहीं शारदीय नवरात्रि की महानवमी 23 अक्टूबर 2023 को है. इस दिन मां सिद्धिदात्रि की पूजा के साथ, कन्या पूजा, हवन किया जाता है.

और माता के दर्शन के लिए मंदिरों में जाकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं. वहीं इस समय माता की पूजा के लिए देवी मां का 16 श्रृंगार किया जाता है. नवरात्रि के पर्व पर महिलाएं भी देवी मां की पूजा के लिए खूब सज धज कर तैयार होती हैं. नवरात्रि में महिलाएं भी मां को खुश करने के लिए सोलह श्रृंगार करती हैं. आइए जानते हैं मां को खुश करने के लिए कौन से सोहल श्रृंगार किए जाते हैं और इनके पीछे क्या कारण है.

फूलों का श्रृंगार
सोलह श्रृंगार में फूलों से श्रृंगार करना शुभ माना जाता है. फूलों की महक मन को ताजगी प्रदान करती है. ऐसे में महिलाएं मां को भी फूलों से सजाती हैं और खुद भी फूलों का श्रृंगार करती हैं.

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

बिंदी

Navratri 2023 जानें नवरात्रि में देवी मां का क्यों किया जाता है 16 श्रृंगार, महिलाएं भी ऐसे होती हैं तैयार

भारतीय महिलाएं अपने माथे के बीचों-बीच बिंदी लगाती है. महिलाओं की सुंदरता बढ़ाने के साथ इसे उऩके परिवार की
समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है.

मेहंदी
त्योहार हो या घर में कोई शुभ कार्य, महिलाएं अपने हाथों- पैरों मे मेहंदी जरूर रचाती हैं. मेहंदी के बिना हर सुहागन स्त्री काश्रृंगार अधूरा माना जाता है.

मांग में सिंदूर
मांग में सिंदूर लगाना सुहाग की निशानी है. वहीं सिंदूर लगाने से चेहरे पर निखार आता है. इसके अपने वैज्ञानिक फायदे भी होते हैं. मान्यता है कि मांग में सिंदूर लगाने से शरीर में विद्युत ऊर्जा को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है.

गले में मंगल सूत्र
मोती और स्वर्ण से युक्त मंगल सूत्र या हार पहनने से ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा को रोकने में मदद मिलती है. कहते हैं कि इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है. गले में स्वर्ण आभूषण पहनने से हृदय रोग संबंधी रोग नहीं होते हैं. हृदय की धड़कन नियंत्रित रहती है. वहीं मोती चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करते हैं. इससे मन चंचल नहीं होता है. नवरात्रि के समय मां को आभूषण पहनाएं जाते हैं और महिलाएं भी ज्वैलरी पहनती हैं.

कानों में कुंडल
मान्यता है कि कान में आभूषण या बाली पहनने से मानसिक तनाव नहीं होता है. कर्ण छेदन से आंखों की रोशनी तेज होती है. यह सिर का दर्द कम करने में भी सहायक होता है.

माथे पर स्वर्ण टिका
माथे पर स्वर्ण टिका महिलाओं की सुंदरता बढ़ाता है.

कंगन या चूड़ियां
कहते हैं कि हाथों में कंगन या चूड़ियां पहनने से रक्त का संचार ठीक रहता है. इससे थकान नहीं होती है. साथ ही यह हॉर्मोंस को भी बैलेंस्ड रखता है

शेर कैसे बना मां दुर्गा का वाहन? | Sher Maa Durga Ki Sawaari

बाजूबंद
इसे पहनने से भुजाओं में रक्त प्रवाह ठीक बना रहता है. कहते हैं कि इससे दर्द से मुक्ति मिलती है. वहीं इससे सुंदरता में निखार आता है.

कमरबंद
मान्यता है कि इसे पहनने से पेट संबंधी दिक्क्तें कम होती हैं. कई बीमारियों से बचाव होता है.

पायल
पायल पैरों की सुंदरता में चार चांद लगाती हैं. वहीं इनको पहनने से पैरों से निकलने वाली शारीरिक विद्युत ऊर्जा शरीर में संरक्षित होती है. कहते हैं कि चांदी की पायल पैरों की हड्डियों को मजबूत बनाती हैं.

बिछिया
बिछिया को सुहाग की एक प्रमुख निशानी के तौर पर माना जाता है लेकिन इसका प्रयोग पैरों की सुंदरता तक ही सीमित नहीं है. बिछिया नर्वस सिस्टम और मांसपेशियां को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार होती है.

नथनी
नथनी चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगाती है. यह एक प्रमुख श्रृंगार है लेकिन इसका वैज्ञानिक महत्व भी है. नाक में स्वर्ण का तार या आभूषण पहनने से महिलाओं में दर्द सहन करने की क्षमता बढ़ती है.

अंगूठी
अंगूठी पहनने से रक्त का संचार शरीर में सही बना रहता है. इससे हाथों की सुंदरता बढ़ती है. इससे पहनने से आलस कम आता है.

काजल
कहते हैं कि काजल आंखों की सुरंदता को बढ़ाता है. वहीं आंखों की रोशनी भी तेज करने में सहायक होता है. इससे नेत्र संबंधी रोग दूर होते हैं.

मेकअप
फेस पर ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाने से चेहरे की सुंदरता बढ़ती है. वहीं इससे महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और उनमें एनर्जी बनी रहती है.

Navratri 2023 जानें नवरात्रि में देवी मां का क्यों किया जाता है 16 श्रृंगार, महिलाएं भी ऐसे होती हैं तैयार

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
हनुमान जी की पूजा में क्या चढ़ाएं और क्या नहीं | Hanuman…
Durga Mata Ji Ke 5 Important Mantra | माँ दुर्गा के 5…
Sunday Mantra for Peace | रविवार सूर्य देव का आशीर्वाद मंत्र |…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shukravar Special 108 Lakshmi Mata Ke Mantra 🙏 | शुक्रवार को जरूर…
Budhvar Special Ganesh Ji Ke 108 Powerful Mantra 🙏 | बुधवार को…
Hanuman Ji Powerful Mantra | मंगलवार को जरूर सुनें हनुमान जी का…
रविवार स्पेशल मंत्र जरूर सुनें |रविवार के चमत्कारी सूर्य मंत्र |Surya Mantra…
Title: Durga Saptashati Path Ke Fayde | दुर्गा सप्तशती पाठ के चमत्कारी…
Shanivar Special Shani Ji Ke 108 Mantra | शनिवार विशेष शनि देव…
Om Namah Shivaya Mantra Jaap | ॐ नमः शिवाय मंत्र जाप |…
App Download