शुक्रवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, नहीं होगी धन की कमी

MANTRA
शुक्रवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, नहीं होगी धन की कमी
KARMASU 21 July 2023 3 मिनट पढ़ें
MANTRA📅 21 July 2023⏱ 3 मिनट

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। इन्हीं की कृपा से व्यक्ति को जीवन में धन-धान्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि जिन लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है, उनके घर में दरिद्रता का वास होता है। ऐसे घर में हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है। यही वजह है कि लोग नियमित रूप से विधि पूर्वक पूजा पाठ करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के प्रयत्न करते हैं। पूजा पाठ ही नहीं बल्कि धर्म ग्रंथों में मंत्रों की शक्ति का बहुत महत्व माना गया है। मान्यता मंत्र के जप से देवी-देवताओं की कृपा बहुत आसानी से पाई जा सकती है। ज्योतिष के अनुसार, यदि आप अपनी राशि के अनुसार मंत्र जाप करते हैं, तो ये और भी ज्यादा शुभ फलदायी रहता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आपकी रुपयों पैसों से संबंधित सभी समस्याएं दूर होंगी। तो चलिए जानते हैं मां लक्ष्मी के चमत्कारी मंत्रों के बारे में…

शुक्रवार मंत्र के फायदे

शुक्रवार के दिन उपर्युक्त मंत्र के साथ अगर मां लक्ष्मी की पूजा की जाए तो मां की कृपा सदैव बनी रहती है। मां लक्ष्मी बहुत जल्दी अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। ऐसे में इन मंत्रों के जाप से जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलती है। इसके साथ ही मंत्र जाप के प्रभाव से जीवन में खुशहाली, धन और संपत्ति का आगमन होता है। अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा जीवन भर चाहते हैं तो हर रोज पूजा अर्चना के बाद इस मंत्र का जप जरूर करें। इससे आपके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

शुक्रवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, नहीं होगी धन की कमी

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए उनके बीज मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना चाहिए.

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। यदि आप कर्ज या धन संबधी समस्याओं से परेशान हैं तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

इस बार भोलेनाथ की उपासना के लिए मिलेंगे सावन के 8 सोमवार, जानिए क्यों बन रहा ये अद्भुत संयोग

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। ।

मनोकामना पूर्ति मंत्र

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने और उन्हें कमल या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करने से सभी प्रकार की मनोकामाओं की पूर्ति होती है। 

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

श्री लक्ष्मी महामंत्र

मां लक्ष्मी का ये मंत्र धन, ऐशवर्य, सौभाग्य और यश प्रदान करने वाला होता है। इस मंत्र का शुक्रवार के दिन 108 बार तिल के तेल की दिया जला कर जाप करना चाहिए। 

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

शुक्रवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, नहीं होगी धन की कमी

मंत्र पढ़ें और सुनें — सिर्फ़ KARMASU App परऐसे और मंत्र, स्तोत्र एवं पूजा-विधि App में पाएँ
Play Store से पाएँ
शेयर करें:WhatsAppFacebookX
App Download