जब मां दुर्गा ने तोड़ा था एक तिनके से देवताओं का घमंड, पढ़ें यह पौराणिक कथा

MYTHOLOGICAL STORIES
जब मां दुर्गा ने तोड़ा था एक तिनके से देवताओं का घमंड, पढ़ें यह पौराणिक कथा
KARMASU 22 June 2023 2 मिनट पढ़ें
MYTHOLOGICAL STORIES📅 22 June 2023⏱ 2 मिनट

नवरात्रि आज से शुरू हो गई है। आज से नवरात्रि का समापन होने तक जागरण अध्यात्म आपके लिए दुर्गां से संबंधित पौराणिक कथाएं लाएगा जिनके बारे में शायद कई लोग नहीं जानते होंगे। आज इस लेख में हम आपको उस पौराणिक कथा के बारे में बता रहे हैं…

नवरात्रि आज से शुरू हो गई है। आज से नवरात्रि का समापन होने तक जागरण अध्यात्म आपके लिए दुर्गां से संबंधित पौराणिक कथाएं लाएगा जिनके बारे में शायद कई लोग नहीं जानते होंगे। आज इस लेख में हम आपको उस पौराणिक कथा के बारे में बता रहे हैं जिसमें उस वाक्ये का वर्णन किया गया है जिसमें माता दुर्गा ने एक तिनके से देवताओं का घमंड तोड़ दिया था। आइए पढ़ते हैं यह पौराणिक कथा।

जब मां दुर्गा ने तोड़ा था एक तिनके से देवताओं का घमंड, पढ़ें यह पौराणिक कथा

एक बार देवताओं और दैत्यों में बीच भयंकर युद्ध छिड़ गया। इस युद्ध में विजय देवताओं के हाथ लगी। इससे उनके मन में अहंकार आ गया। हर देवता को लगने लगा कि वो श्रेष्ठ है। सभी देवगण इस अहंकार से ग्रस्त हो गए। जब माता दुर्गा ने देवताओं को इस प्रकार अहंकार से ग्रस्त होते देखा तो उन्होंने उनका घमंड तोड़ने का निर्णय लिया। मां दुर्गा तेजपुंज के रूप में देवताओं के समक्ष प्रकट हुई। इतना बड़ा तेजपंज देख सभी देवगण घबरा गया।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

इंद्रदेव ने तेजपुंज का रहस्य जानना चाहा और वायुदेव से इसके लिए मदद मांगी। वायुदेव अपने अहंकर के साथ तेजपुंज में पहुंचे। तेजपुंज ने वायुदेव से उनके बारे में पूछा। वायुदेव ने खुद को प्राणस्वरूप तथा अतिबलवान देव बताया। फिर तेजपुंज ने जो कि मां दुर्गा थी, वायुदेव के सामने एक तिनका रखा। साथ ही उससे कहा कि अगर वो इतना ही बलवान है तो इस तिनके को उड़ाकर दिखाओ। वायुदेव ने अपनी सारी शक्ति लगा दी लेकिन इसके बाद भी वो तिनका हिला नहीं पाए।

वायुदेव वापस आए और इंद्रदेव को सभी बात बतलाई। फिर इंद्र ने अग्निदेव को उस तिनके को जलाने के लिए भेजा। लेकिन अग्निदेव भी इस काम में असफल रहे। यह देख इंद्रदेव का अभिमान चूर-चूर हो गया। फिर इंद्रदेव ने तेजपुंज की आराधना की। मां ने प्रसन्न होकर अपना असली रूप दिखाया। फिर उन्होंने ही इंद्र को बताया कि ये उनकी ही कृपा थी कि उन सभी ने असुरों पर विजय प्राप्त की। अत: इस झूठे अभिमान में आकर अपना पुण्य नष्ट न करें। यह सुन देवताओं को अपनी गलती का अहसास हुआ और सभी ने देवी की आराधना की।

जब मां दुर्गा ने तोड़ा था एक तिनके से देवताओं का घमंड, पढ़ें यह पौराणिक कथा

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
हनुमान जी की पूजा में क्या चढ़ाएं और क्या नहीं | Hanuman…
Durga Mata Ji Ke 5 Important Mantra | माँ दुर्गा के 5…
Sunday Mantra for Peace | रविवार सूर्य देव का आशीर्वाद मंत्र |…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shukravar Special 108 Lakshmi Mata Ke Mantra 🙏 | शुक्रवार को जरूर…
Budhvar Special Ganesh Ji Ke 108 Powerful Mantra 🙏 | बुधवार को…
Hanuman Ji Powerful Mantra | मंगलवार को जरूर सुनें हनुमान जी का…
रविवार स्पेशल मंत्र जरूर सुनें |रविवार के चमत्कारी सूर्य मंत्र |Surya Mantra…
Title: Durga Saptashati Path Ke Fayde | दुर्गा सप्तशती पाठ के चमत्कारी…
Shanivar Special Shani Ji Ke 108 Mantra | शनिवार विशेष शनि देव…
Om Namah Shivaya Mantra Jaap | ॐ नमः शिवाय मंत्र जाप |…
App Download