इस लेख में
देवी दुर्गा भारत में हिन्दू धर्म के सबसे पूजनीय देवी में से एक हैं। मां दुर्गा को भारत में कष्ट हरणी, पाप नाशनी आदि कई शक्ति के नाम से जाना जाता है। इस साल नवरात्रि 26 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक है और 5 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।
नवरात्रि के पावन दिनों में भक्त भी मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए फेमस और पवित्र मंदिरों में जाते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि में माता का दर्शन करना चाहते हैं तो इन पवित्र मंदिरों में जा सकते हैं। आइए जानते हैं।

1.वैष्णो देवी मंदिर
2.मनसा देवी
3.नैना देवी
4.कामाख्या देवी मंदिर
5.चामुंडा देवी मंदिर
6.करणी माता मंदिर
7.मां ब्रह्मचारिणी मंदिर
8.अम्बा मंदिर
1. वैष्णो देवी मंदिर
समुद्र तल से लगभग 15 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर त्रिकुट पहाड़ियों में स्थित वैष्णो देवी मां दुर्गा का पवित्र स्थान है। मान्यताओं के अनुसार जो भी वैष्णो देवी का दर्शन करता है तो उनकी सभी मुरादे पूरी हो जाती हैं। नवरात्रि में यहां लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें
धन वृद्धि एवं आर्थिक समृद्धि हेतु श्री कुबेर मंत्र जाप | Kuber Mantra Jaap for Wealth & Prosperity
Book Puja / संकल्प →श्री महालक्ष्मी बीज मंत्र जाप | Mahalakshmi Beej Mantra Jaap for Wealth & Prosperity
Book Puja / संकल्प →
Kartik Purnima 2026: Satyanarayan Vrat Katha & Puja at Naimisharanya | कार्तिक पूर्णिमा पूजा
Book Puja / संकल्प →
Devuthani Ekadashi Special Puja | Shri Shaligram Pujan & Vishnu Sahasranama Path | KARMASU
Book Puja / संकल्प →
Diwali Special Lakshmi Kuber Mahayagya
Book Puja / संकल्प →2.मनसा देवी
कहा जाता है कि उत्तराखंड में स्थित मनसा देवी का नाम इस विश्वास से पड़ा कि देवी अपने भक्तों की सभी मुरादे पूरी कर देती हैं। यह मंदिर इस कदर पवित्र है कि उत्तराखंड के लगभग हर शहर से मां का दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि में यहां हर दिन कार्यक्रम का आयोजन होता है।
तुलसी और विष्णु की कहानी
3. नैना देवी
उत्तराखंड के नैनीताल में नैनी झील के किनारे स्थित नैना देवी मंदिर भारत के लगभग हर शहर, जिला और कस्बों में फेमस है। इस मंदिर को भारत में स्थित 51 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। यह मंदिर देवी सती की आंखों के लिए समर्पित है। कहा जाता है कि मंदिर उसी जगह बना है जहां देवी सती की नज़र पृथ्वी पर गिरी थी।
4. कामाख्या देवी मंदिर
असम की राजधानी गुवाहाटी में नीलाचल पहाड़ी के मध्य में स्थित कामाख्या देवी मंदिर एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। कामाख्या मंदिर देवी दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस पवित्र मंदिर का जिक्र पौराणिक कथाओं में भी है। नवरात्रि में यहां हर रोज हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
5. चामुंडा देवी मंदिर
हिमाचल प्रदेश में स्थित चामुंडा देवी का मंदिर प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में से एक है। चामुंडा देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां स्थापित देवी को दुर्गा मां के सबसे शक्तिशाली अवतारों में एक माना जाता है। कहा जाता है कि मंदिर के अंदर एक तलब है जिसमें डुबकी लगाने से सभी पाप धुल जाते हैं।
6. करणी माता मंदिर
भारत के पवित्र दुर्गा मंदिरों में से एक करणी माता राजस्थान के बीकानेर शहर में मौजूद है। यह मंदिर दुर्गा के अवतारों में से एक करणी माता को समर्पित है। इस मंदिर की अनूठी विशेषता चूहों की आबादी हैं जो मंदिर के अंदर निवास करते हैं।
7. मां ब्रह्मचारिणी मंदिर
उत्तर प्रदेश के काशी में स्थित मां ब्रह्मचारिणी का मंदिर भी एक प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर है। गंगा किनारे स्थित इस मंदिर में नवरात्र के दिनों में भक्तों की लाइन लगी रहती हैं। कहा जाता है कि जो भी सच्चे मन से मां के दरबार में पहुंचते हैं उसकी सभी मुरादे पूरी हो जाती हैं।
8. अम्बा मंदिर
गुजरात के जूनागढ़ में स्थित अंबा मंदिर देवी 51 शक्ति पीठो में से एक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार अगर नवविवाहित जोड़े दर्शन करते हैं तो उनकी सभी मुराद पूरी हो जाती है। नवरात्र के दिनों में यहां देश के हर कोने से लोग पहुंचते हैं।

















KARMASU