मकर संक्रांति आज या कल? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त में इन चीजों का करें दान

ASTROLOGY
मकर संक्रांति आज या कल? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त में इन चीजों का करें दान
KARMASU 14 जनवरी 2023 3 मिनट पढ़ें
ASTROLOGYVRAT📅 14 जनवरी 2023⏱ 3 मिनट
मकर संक्रांति आज या कल? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त में इन चीजों का करें दान

पौष माह की शुक्ल की द्वादशी तिथि को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. पुराणों में मकर संक्रांति को देवताओं का दिन बताया गया है. मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है. मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है. मकर संक्रांति से ही ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है. मकर संक्रांति से सर्दियां खत्म होने लगती हैं और वसंत ऋतु की शुरुआत होती है. इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023, रविवार को मनाई जाएगी. 

मकर संक्रांति का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व भगवान सूर्य को समर्पित माना गया है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के ग्रह गोचर को संक्रांति कहा जाता है। मकर राशि में जाने को मकर संक्रांति कहते हैं। इस पर्व में लोग नई फसलों की पूजा भी करते हैं।

मकर संक्रांति का पर्व हर राज्य में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। इसलिए इसे अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति को पूर्वी उत्तर प्रदेश खिचड़ी, गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण, हरियाणा, पंजाब में माघी  और तमिलनाडु में पोंगल के नाम से जाना जाता है। मकर संक्रांति का पर्व हर साल जनवरी महीने में ही आता है। लेकिन इस साल इस पर्व की तारीख को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन है।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

मकर संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त-

मकर संक्रांति पुण्य काल 15 जनवरी को सुबह 07 बजकर 15 मिनट से शाम 05 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। अवधि 10 घंटे 31 मिनट की है। मकर संक्रांति महा पुण्यकाल का समय 15 जनवरी को सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजे तक रहेगा। अवधि 01 घंटा 45 मिनट की है।

मकर संक्रांति पर किन चीजों का करें दान

1. तिल –  मकर संक्रांति पर  तिल का दान करना शुभ माना जाता है. तिल का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. 
2. खिचड़ी-  मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाना जितना शुभ है उतना ही शुभ इसका दान करना भी माना जाता है.  
3.  गुड़- इस दिन गुड़ का दान करना भी शुभ होता है. गुड़ का दान करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है. 
4. तेल- इस दिन तेल दान करना शुभ होता है. ऐसा करने से शनि देव का आर्शीवाद मिलता है.  
5. अनाज- मकर संक्रांति के दिन पांच तरह के अनाज दान करने से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है.
6. रेवड़ी – मकर संक्रांति के दिन रेवड़ी का भी दान करना भी शुभ माना जाता है.  
7. कंबल – इस दिन कंबल का दान करना शुभ होता है. इससे राहु और शनि शांत होते हैं.  

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
देवउठनी एकादशी पर करें श्री शालिग्राम पूजन और विष्णु सहस्रनाम पाठ |…
KARMASU
Dev Uthani Ekadashi 2026 | प्रबोधिनी एकादशी का महत्व, पूजा विधि और…
वैकुण्ठ चतुर्दशी VAIKUNTHA CHATURDASHI कथा 😲
#shorts
पूजा घर में क्या रखें और क्या नहीं Puja Ghar #shorts
TULSI VIVAH 😲 ISKE PICHE KI KAHANI NHI PTA HOGI 💔
#shorts #trendingshorts
भगवान विष्णु को ‘नारायण’ क्यों कहा जाता है? 🙏 | Why Is…
बुधवार Special गणेश मंत्र 108 बार | Wednesday Special Ganesh Mantra 108…
Akshaya Navami 2026 | अक्षय नवमी कब है? पूजा विधि, कथा, शुभ…
गोपाष्टमी 2026 कब है? जानिए शुभ मुहूर्त II Gopashtami 2026 II
App Download