नवरात्र की नवमी या दशमी तिथि के दिन कैसे करें हवन, जानें पूजा विधि और सामग्री

MYTHOLOGICAL STORIES
नवरात्र की नवमी या दशमी तिथि के दिन कैसे करें हवन, जानें पूजा विधि और सामग्री
KARMASU 4 October 2022 3 मिनट पढ़ें
MYTHOLOGICAL STORIES📅 4 October 2022⏱ 3 मिनट
इस लेख में
  1. नवरात्र में हवन करने की सामग्री
  2. नवरात्र में हवन करने की विधि
  3. हवन करते समय इन मंत्रों के साथ दें आहुति

 नवरात्र के 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि का समापन 05 सितंबर को दशहरा के साथ हो रहा है। नवरात्र का व्रत हवन के बिना अधूरा माना जाता है। जानिए हवन सामग्री और पूजा विधि।इस साल पूरे नौ दिनों के नवरात्र पड़े है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्र की शुरुआत में व्रत रखने वाले लोग कलश स्थापना भी करते हैं। वहीं नवमी तिथि को व्रत का पारण करने के बाद विसर्जन करने का विधान है। इसके साथ ही अंतिम दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ हवन किया जाता है। कई जगहों पर महा अष्टमी, नवमी तो कहीं पर दशमी यानी दशहरा के दिन विसर्जन किया जाता है। अगर आप भी मां दुर्गा की पूजा करने के साथ कलश स्थापना किए हुए है, तो जानिए हवन की पूरी साम्रगी और विधि।

नवरात्र में हवन करने की सामग्री

नवरात्र में हवन कई लोग कुछ सामग्री को लेकर कर लेते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो विधिवत तरीके से हवन सामग्री इकट्ठा करके हवन कर सकते हैं। नवरात्र में अंतिम दिन हवन के लिए एक सूखा नारियल, लाल रंग का कपड़ा, कलावा, एक हवन कुंड, सूखी आम की लकड़िया, इसके अलावा अश्वगंधा, ब्राह्मी, मुलैठी की जड़, चंदन, बेल, नीम, पीपल का तना ,छाल, गूलर की छाल और पलाश की लकड़ियां शामिल कर सकते हैं।

हवन धूप में मिलाने के लिए काला तिल, कपूर, चावल, गाय का घी, लौंग, लोभान, इलायची, गुग्गल, जौ और शक्कर मिलाकर रखें। इसके अलावा इसमें पंच मेवा भी डाल सकते हैं।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

नवरात्र में हवन करने की विधि

नवरात्र की नवमी तिथि को विधिवत तरीके से मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धादात्री की पूजा कर लें। इसके साथ ही कलश स्थापना की पूजा करें। इसके बाद पूजा स्थान या साफ-सुथरी जगह पर आटा से एक रंगोली बनाएं और उसके ऊपर हवन कुंड रख दें। इसके साथ ही पास में चौकी में मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति केसाथ कलश कर लें। अब हवन शुरू करें। इसके लिए हवन कुंड में लकड़ी रखें और थोड़ा सा कपूर या घी डालकर जला दें। इसके साथ ही एक आसन में बैठ जाएं और मंत्रों के साथ हवन आरंभ करें। जब हवन मंत्रों के साथ आहुति डाल दें, तो फिर खीर का भोग डालें। फिर सूखा नारियल में में बीच से किसी चीज की मदद से छेद कर दें और उसमें घी भर दें। अंत में इसे हवन कुंडल के बीच में दबा दें। इसके बाद अंत में बची हुआ हवन धूप को ऊपर से डालकर इस मंत्र को बोले- ऊं पूर्णमद: पूर्णमिदम् पुर्णात पूण्य मुदच्यते, पुणस्य पूर्णमादाय पूर्णमेल विसिस्यते स्वाहा।

हवन करते समय इन मंत्रों के साथ दें आहुति

नवरात्र की नवमी या दशमी तिथि के दिन कैसे करें हवन, जानें पूजा विधि और सामग्री

ऊं आग्नेय नम: स्वाहा

ऊं गणेशाय नम: स्वाहा

ऊं गौरियाय नम: स्वाहा

ऊं नवग्रहाय नम: स्वाहा

ऊं दुर्गाय नम: स्वाहा

ऊं महाकालिकाय नम: स्वाहा

ऊं हनुमते नम: स्वाहा

ऊं भैरवाय नम: स्वाहा

ऊं कुल देवताय नम: स्वाहा

ऊं न देवताय नम: स्वाहा

ऊं ब्रह्माय नम: स्वाहा

ऊं विष्णुवे नम: स्वाहा

ऊं शिवाय नम: स्वाहा

ऊं जयंती मंगलाकाली, भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवाधात्री स्वाहा

स्वधा नमस्तुति स्वाहा।

ऊं ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च: गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु स्वाहा।

ऊं गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवा महेश्वर: गुरु साक्षात् परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम: स्वाहा।

ऊं शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे, सर्व स्थार्ति हरे देवि नारायणी नमस्तुते।

नवरात्र की नवमी या दशमी तिथि के दिन कैसे करें हवन, जानें पूजा विधि और सामग्री

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪔✨ | Happy Diwali 2026 |
धनतेरस 2026 विशेष महापूजा | धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर पूजा |…
KARMASU
KARMASU
धनतेरस 2026 विशेष महापूजा | धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर पूजा |…
बुधवार विशेष गणेश मंत्र जाप | Wednesday Special Ganesh Mantra 108 Times
Rama ekadashi 2026
Mahalaxmi Puja (Lakshmi Puja) for Diwali 2026
मंगलवार Special हनुमान मंत्र | Hanuman Ji Powerful Mantra for Strength, Peace…
The most powerful mantras to Lakshmi and Lord Kuber on Dhanteras
Career Growth & Promotion के लिए विशेष पूजा | Career Success &…
नुमान जी के पवित्र नाम | Sacred Names of Lord Hanuman
App Download