यह बात उस समय की है जब दुष्टों को मारने और देश में धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने कृष्ण का अवतार लिया था। द्वापर युग की यह घटना कृष्ण भगवान के बाल जीवन से जुड़ी है, जब वह नंदगांव में मां यशोदा की देखरेख में बड़े हो रहे थे। उस समय उनके नटखट स्वभाव की चर्चा पूरे वृन्दावन में थी।
एक दिन की बात है, भगवान श्री कृष्ण घर के बाहर मिट्टी के आंगन में खेल रहे थे। उसी समय उसके बड़े भाई दाऊ वहां आए और देखा कि कन्हैया मिट्टी खा रहे हैं। दाऊ उनकी शिकायत लेकर मां यशोदा के पास पहुंचे। दाऊ ने कहा “ मां, तुम्हारा प्यारा लाला आंगन में मिट्टी खा रहा है।”

यह सुनते ही यशोदा मां सीधे बाल गोपाल के पास पहुंची और पूछा “लाला, तुमने मिट्टी खाई है।” कान्हा बोले – “नहीं, मां मैंने मिट्टी नहीं खाई।” मां यशोदा को कान्हा की बात पर विश्वास नहीं हुआ और कहा “कान्हा, मुंह खोलकर दिखाओ कि तुमने मिट्टी नहीं खाई है।” मां यशोदा की बात सुनकर कान्हा ने जैसे ही मुंह खोला, मैया यशोदा चौंक गईं।
🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

कार्य सिद्धि हेतु महागणपति यज्ञ | Mahaganapati Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
पारिवारिक समृद्धि हेतु लक्ष्मी नारायण यज्ञ | Lakshmi Narayan Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऐश्वर्य हेतु कमला महाविद्या यज्ञ | Kamala Mahavidya Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन प्राप्ति हेतु धनदा लक्ष्मी यज्ञ | Dhanada Lakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
समग्र समृद्धि हेतु अष्टलक्ष्मी यज्ञ | Ashta Lakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
व्यापारिक उन्नति हेतु लक्ष्मी गणपति यज्ञ | Lakshmi Ganapati Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऋण मुक्ति हेतु ऋणमोचक मंगल यज्ञ | Rin Mochak Mangal Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन संचय हेतु लक्ष्मी कुबेर यज्ञ | Lakshmi Kuber Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन-धान्य हेतु श्रीसूक्त यज्ञ | Shri Suktam Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन वृद्धि हेतु महालक्ष्मी यज्ञ | Mahalakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →माता को कान्हा के मुंह में मिट्टी कहीं नहीं नजर आई, बल्कि पूरा का पूरा ब्रह्मांड नजर आ रहा था। मां यशोदा को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। अपने छोटे से कन्हैया के मुंह में उन्हें सारी सृष्टि और जगत के समस्त प्राणी नजर आ रहे थे। मां यशोदा ये नजारा ज्यादा देर तक नहीं देख सकीं और बेहोश हो गईं।
जब मां यशोदा की आंखें खुलीं, तो उनके मन में बाल कृष्ण के लिए प्यार जाग रहा था। उन्होंने श्री कृष्ण को गले से लगा लिया और उनकी आंखें आंसुओं से भर गई। मां यशोदा को यकीन हो गया था कि कान्हा कोई साधारण बालक नहीं है, बल्कि वो स्वयं सृष्टि के स्वामी और परमात्मा के अवतार हैं।
















KARMASU