ब्रह्मा ने श्री कृष्णा की परीक्षा क्यों ली? | Brahma Ne Krishna Ki Pariksha Kyun Li

MYTHOLOGICAL STORIES
ब्रह्मा ने श्री कृष्णा की परीक्षा क्यों ली? | Brahma Ne Krishna Ki Pariksha Kyun Li
KARMASU 1 जुलाई 2022 2 मिनट पढ़ें
MYTHOLOGICAL STORIES📅 1 जुलाई 2022🔄 अपडेट: 29 जुलाई 2022⏱ 2 मिनट

यह बात तब की है जब श्री कृष्ण अपने बाल्यावस्था में थे यानी यह कहानी श्री कृष्ण के बचपन की है। उस समय ब्रह्मा जी को पता चला कि भगवान विष्णु स्वयं श्री कृष्ण के रूप में पृथ्वी पर अवतरित हुए हैं, तो उनके मन में श्री कृष्ण के दर्शन करने का विचार आया। वह ब्रह्मलोक से पृथ्वी पर आए और देखा कि अपने सिर पर मोर मुकुट को धारण किए एक बालक गायों और ग्वालों के साथ मिट्टी में खेल रहा है।

यह दृश्य देखकर ब्रह्मा जी को विश्वास नहीं हुआ कि यह बालक विष्णु जी का अवतार है, लेकिन बच्चे के चेहरे पर अतुल्य तेज था। यह देखकर ब्रह्मा जी ने श्री कृष्ण की परीक्षा लेने का विचार किया।

ब्रह्मा ने श्री कृष्णा की परीक्षा क्यों ली? | Brahma Ne Krishna Ki Pariksha Kyun Li

उन्होंने सबसे पहले गायों को वहां से उठा लिया। फिर जब श्री कृष्ण गायों को देखने के लिए गए, तो उन्होंने वहां खेल रहे ग्वालों को भी उठा लिया और अपने साथ ब्रह्मलोक ले गए। जब इसके कुछ देर बाद वह पृथ्वी पर वापस आए, तो वहां का माहौल देखकर चौंक गए, क्योंकि जिन बच्चों और गायों को वे अपने साथ ब्रह्मलोक ले गए थे, वो तो श्री कृष्ण के साथ पृथ्वी पर खेल रहे थे। यह देखकर उन्होंने ध्यान लगाकर ब्रह्मलोक की स्थिति जाननी चाहिए। उन्होंने दिव्य दृष्टि से देखा कि सभी बालक और गायें ब्रह्मलोक में ही हैं।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

यह सब देखकर उन्हें श्री कृष्ण की लीला समझ आ गई और उन्होंने हाथ जोड़कर उनसे क्षमा मांगी। साथ ही प्रार्थना की कि प्रभु मुझे अपने असली रूप के दर्शन दें। तब श्री कृष्ण ने ब्रह्मा जी को अपना विराट रूप दिखाया। श्री कृष्ण के उस रूप के दर्शन करने के लिए कई और ब्रह्मा भी वहां पर आए गए। उन ब्रह्मा में कुछ तीन सिर के, कुछ चार सिर के तो कुछ सौ सिर के थे।

अपने अलावा अन्य ब्रह्मा को देखकर ब्रह्मदेव ने श्री कृष्ण के विराट रूप से पूछा कि प्रभु यह कैसी लीला है आपकी। इस पर उन्होंने कहा कि हे ब्रह्मदेव इस जगत में केवल आप ही एक ब्रह्मा नहीं हैं। जगत में कई सारे ब्रह्मांड हैं, जहां पर कई सारे ब्रह्मदेव मौजूद हैं और प्रत्येक का अपना-अपना कार्य है। यह सुनकर ब्रह्मदेव ने उन्हें शीश झुकाकर नमस्कार किया।

ब्रह्मा ने श्री कृष्णा की परीक्षा क्यों ली? | Brahma Ne Krishna Ki Pariksha Kyun Li

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
Tuesday Hanuman Mantra 108 Times | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र जाप |…
विवाह शुभ मुहूर्त 2026–2027 | Vivah Shubh Muhurat
भगवान शिव के 8 दिव्य स्वरूप | अष्टमूर्ति शिव
Vaikuntha chaturdahi 2026
देवउठनी एकादशी पर करें श्री शालिग्राम पूजन और विष्णु सहस्रनाम पाठ |…
KARMASU
Dev Uthani Ekadashi 2026 | प्रबोधिनी एकादशी का महत्व, पूजा विधि और…
वैकुण्ठ चतुर्दशी VAIKUNTHA CHATURDASHI कथा 😲
#shorts
पूजा घर में क्या रखें और क्या नहीं Puja Ghar #shorts
TULSI VIVAH 😲 ISKE PICHE KI KAHANI NHI PTA HOGI 💔
#shorts #trendingshorts
App Download