श्रीकृष्ण और राधा की प्रेम कहानी हम अक्सर सुनते हैं। राधा-कृष्ण की कहानी सिर्फ प्रेम ही नहीं बल्कि त्याग की सीख भी देती है। क्या आपको पता है कि राधा के अंतिम समय में श्रीकृष्ण ने उन्हें अपनी बांसुरी की मधुर धुन सुनाई। फिर राधा की मृत्यु के बाद अपनी बांसुरी तोड़कर फेंक दी। पढ़िए राधा-कृष्ण के प्रेम के अंत की ये अनोखी कहानी।
श्रीकृष्ण भले ही राधा से प्रेम करते थे लेकिन उनका मिलन नहीं हो पाया। कृष्ण द्वारिका में जाकर बस गए। राधा भी ज्यादा समय तक कृष्ण से दूर नहीं रह सकीं और एक दिन द्वारिका पहुंच गई। श्रीकृष्ण ने जब उन्हें देखा तो वह बहुत खुश हुए। दोनों ने संकेतों से ढेर सारी बातें कीं। हालांकि राधा को वहां कोई नहीं जानता था।

राधा के कहने पर श्रीकृष्ण ने उनको महल में काम पर रख लिया। राधा महल में ही रहने लगीं। वह जब भी मौका मिलता चुपके से कृष्ण को देखतीं और खुश हो लेतीं। ऐसा लंबे समय तक चलता रहा। एक दिन राधा अचानक महल से चली गईं। उन्होंने किसी को नहीं बताया कि वह कहां जा रही हैं।
🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

कार्य सिद्धि हेतु महागणपति यज्ञ | Mahaganapati Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
पारिवारिक समृद्धि हेतु लक्ष्मी नारायण यज्ञ | Lakshmi Narayan Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऐश्वर्य हेतु कमला महाविद्या यज्ञ | Kamala Mahavidya Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन प्राप्ति हेतु धनदा लक्ष्मी यज्ञ | Dhanada Lakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
समग्र समृद्धि हेतु अष्टलक्ष्मी यज्ञ | Ashta Lakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
व्यापारिक उन्नति हेतु लक्ष्मी गणपति यज्ञ | Lakshmi Ganapati Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऋण मुक्ति हेतु ऋणमोचक मंगल यज्ञ | Rin Mochak Mangal Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन संचय हेतु लक्ष्मी कुबेर यज्ञ | Lakshmi Kuber Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन-धान्य हेतु श्रीसूक्त यज्ञ | Shri Suktam Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन वृद्धि हेतु महालक्ष्मी यज्ञ | Mahalakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →मगर श्रीकृष्ण जानते थे कि वह कहां जा रही हैं। राधा का शरीर अब जवाब दे रहा था। उनका अंतिम समय निकट आ रहा था। इसलिए वह श्रीकृष्ण से दूर रहने लगीं। एक दिन उन्हें श्रीकृष्ण की बहुत याद आई। वह बस अपने कान्हा की एक झलक पाना चाहती थीं। जब कृष्ण को पता चला तो वे तुरंत राधा के पास पहुंच गए।
राधा अपने कृष्ण को सामने देखकर बहुत खुश हुई। राधा की मृत्यु को करीब देखते हुए श्रीकृष्ण ने उनसे कुछ मांगने के लिए कहा। मगर राधा ने इनकार कर दिया। राधा बोलीं कि आप मेरे सामने हैं, इसके अलावा मुझे और कुछ नहीं चाहिए। कृष्ण के बार-बार कहने पर राधा ने कहा कि वे उन्हें एक बार बांसुरी की धुन सुनाएं। राधा के कहने पर श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाई। बांसुरी की मधुर धुन सुनते हुए ही राधा ने अपने प्राण त्याग दिए। राधा की मृत्यु पर श्रीकृष्ण को गहरा आघात लगा। उन्होंने दुख में अपनी प्रिय बांसुरी को तोड़कर फेंक दिया।
















KARMASU