आर्थिक परेशानी और नकारात्मकता को घर से दूर करने के लिए ज्योतिष और वास्तु में कई उपायों के बारे में बताया गया है। ज्योतषशास्त्र के नियम घर पर सुख-समृद्धि व संपन्नता के लिए बहुत ही कारगर माने जाते हैं। ज्योतिष में भी ऐसी छोटी-छोटी चीजों से जुड़े उपायों के बारे में बताया गया है जिसे करने के बाद आप बड़ी से बड़ी समस्या से मुक्ति पा सकते हैं। इसी तरह घोड़े की नाल को कर्ज मुक्ति और आर्थिक तंगी से छुटकारा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। यदि तमाम कोशिशों के बाद भी आप कर्ज से मुक्त नहीं हो पाते या नौकरी व्यापार में खूब तरक्की के बाद भी घर पर आर्थिक समस्या बनी रहती है तो इसके लिए घोड़े की नाल को लाभकारी माना गया है। जानते हैं पैसों से जुड़ी समस्या से मुक्ति के लिए कैसे करें घोड़े की नाल का इस्तेमाल।

घोड़े के नाल के उपाय और लाभ
- घोड़े के नाल को लोग मुख्य द्वार पर टांगते हैं। इससे हर समस्या से मुक्ति मिलती है और घर पर नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है।
- जिस घर पर हमेशा ही पैसों की तंगी बनी रहती है, वहां घर के दरवाजे पर घोड़े की नाल लटकाना चाहिए। इससे घर पर बरकत बनी रहती है।
- घोड़े की नाल को काले रंग के कपड़े में लपेटकर यदि आप तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखते हैं तो इससे धन का अभाव दूर होता है और तिजोरी कभी खाली नहीं रहती है।
- घोड़े की नाल शनि के प्रकोप से भी बचाती है। जो लोग शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान होते हैं उन्हें काले घोड़े की नाल का छल्ला (अंगूठी) दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में पहनना चाहिए।
घोड़े की नाल का महत्व
🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

Kartik Purnima 2026: Satyanarayan Vrat Katha & Puja at Naimisharanya | कार्तिक पूर्णिमा पूजा
Book Puja / संकल्प →
Devuthani Ekadashi Special Puja | Shri Shaligram Pujan & Vishnu Sahasranama Path | KARMASU
Book Puja / संकल्प →
Diwali Special Lakshmi Kuber Mahayagya
Book Puja / संकल्प →घोड़े की नाल मजबूत लोहे की होती है, जिसका कार्य होता है घोड़े के पैरों की सुरक्षा करना। वास्तु में माना जाता है कि जिस तरह घोड़े की नाल से घोड़े के पैरों की सुरक्षा होती है।
















KARMASU