कैसे हुई दिव्य तेजस्वी मां दुर्गा की उत्पत्ति

MYTHOLOGICAL STORIES
कैसे हुई दिव्य तेजस्वी मां दुर्गा की उत्पत्ति
KARMASU 22 June 2023 2 मिनट पढ़ें
MYTHOLOGICAL STORIES📅 22 June 2023⏱ 2 मिनट

असुरों के अत्याचार से तंग आकर देवताओं ने जब ब्रह्माजी से सुना कि दैत्यराज को यह वर प्राप्त है कि उसकी मृत्यु किसी कुंवारी कन्या के हाथ से होगी, तो सब देवताओं ने अपने सम्मिलित तेज से देवी के इन रूपों को प्रकट किया। विभिन्न देवताओं की देह से निकले हुए इस तेज से ही देवी के विभिन्न अंग बने। भगवान शंकर के तेज से देवी का मुख प्रकट हुआ, यमराज के तेज से मस्तक के केश, विष्णु के तेज से भुजाएं, चंद्रमा के तेज से स्तन, इंद्र के तेज से कमर, वरुण के तेज से जंघा, पृथ्वी के तेज से नितंब, ब्रह्मा के तेज से चरण, सूर्य के तेज से दोनों पौरों की ऊंगलियां, प्रजापति के तेज से सारे दांत, अग्नि के तेज से दोनों नेत्र, संध्या के तेज से भौंहें, वायु के तेज से कान तथा अन्य देवताओं के तेज से देवी के भिन्न-भिन्न अंग बने हैं। 

कैसे हुई दिव्य तेजस्वी मां दुर्गा की उत्पत्ति

फिर शिवजी ने उस महाशक्ति को अपना त्रिशूल दिया, लक्ष्मीजी ने कमल का फूल, विष्णु ने चक्र, अग्नि ने शक्ति व बाणों से भरे तरकश, प्रजापति ने स्फटिक मणियों की माला, वरुण ने दिव्य शंख, हनुमानजी ने गदा, शेषनागजी ने मणियों से सुशोभित नाग, इंद्र ने वज्र, भगवान राम ने धनुष, वरुण देव ने पाश व तीर, ब्रह्माजी ने चारों वेद तथा हिमालय पर्वत ने सवारी के लिए सिंह प्रदान किया। 

इसके अतिरिक्त समुद्र ने बहुत उज्जवल हार, कभी न फटने वाले दिव्य वस्त्र, चूड़ामणि, दो कुंडल, हाथों के कंगन, पैरों के नूपुर तथा अंगुठियां भेंट कीं। इन सब वस्तुओं को देवी ने अपनी अठारह भुजाओं में धारण किया।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

मां दुर्गा इस सृष्टि की आद्य शक्ति हैं यानी आदि शक्ति हैं। पितामह ब्रह्माजी, भगवान विष्णु और भगवान शंकरजी उन्हीं की शक्ति से सृष्टि की उत्पत्ति, पालन-पोषण और संहार करते हैं। अन्य देवता भी उन्हीं की शक्ति से शक्तिमान होकर सारे कार्य करते हैं।

कैसे हुई दिव्य तेजस्वी मां दुर्गा की उत्पत्ति

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
Happy Bhai Dooj 2026 | भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ
Happy Govardhan Puja 2026 | गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪔✨ | Happy Diwali 2026 |
धनतेरस 2026 विशेष महापूजा | धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर पूजा |…
KARMASU
KARMASU
धनतेरस 2026 विशेष महापूजा | धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर पूजा |…
बुधवार विशेष गणेश मंत्र जाप | Wednesday Special Ganesh Mantra 108 Times
Rama ekadashi 2026
Mahalaxmi Puja (Lakshmi Puja) for Diwali 2026
मंगलवार Special हनुमान मंत्र | Hanuman Ji Powerful Mantra for Strength, Peace…
The most powerful mantras to Lakshmi and Lord Kuber on Dhanteras
App Download