कभी सपने में हो शिवलिंग के दर्शन, तो जान लें इसका मतलब

RAHASY
कभी सपने में हो शिवलिंग के दर्शन, तो जान लें इसका मतलब
KARMASU 8 August 2023 3 मिनट पढ़ें
RAHASY📅 8 August 2023🔄 अपडेट: 9 August 2023⏱ 3 मिनट
इस लेख में
  1. सपने में शिव पार्वती को एक साथ देखना
  2. सपने में सपरिवार भगवान शिव की पूजा करना
  3. सपने में सफेद शिवलिंग देखना
  4. सपने में शिव मंदिर की सीढ़ियां चढ़ना

अक्सर हम रात को सोते समय सपने देखते हैं। हम में से ज्यादातर लोग सपनों में वही देखते हैं जो असल में हमारे जीवन में हो रहा होता है।ऐसे में अगर आप सपने में कोई देवता देखते हैं तो उसके भी अलग-अलग अर्थ होते हैं।

 सपने में दिखाई देने वाली चीजों का हमारे जीवन से गहरा संबंध होता हैं। आज हम आपको सपने में शिवजी से जुड़ी चीजें दिखाई देने का तात्पर्य बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है कि सपने में शिवजी से जुड़ी चीजें दिखना कैसे आपके जीवन पर प्रभाव डालता हैं।

सपने में शिव पार्वती को एक साथ देखना

यदि आप शिव और पार्वती को एक साथ देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके दरवाजे पर नए अवसर हैं। जल्द ही आपको लाभ, यात्रा, अन्न और खाद्यान्न प्राप्त करने, धन और बहुतायत के समाचार सुनने को मिलेंगे। शिव और पार्वती को एक साथ देखना एक अच्छा शगुन है।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

कभी सपने में हो शिवलिंग के दर्शन, तो जान लें इसका मतलब

सपने में सांप दिखना-सपने मे सांप का देखना धन प्राप्ति का संकेत होता है। अगर सांप फन फैलाए हुए हो और आप उसको पीछे की ओर से देखें तो आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा।

सपने में शिव को नृत्य करते हुए देखना- अगर आप सपने में शिव को नाचते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी समस्या का जल्द ही समाधान हो जाएगा। यह यह भी दर्शाता है कि आप धन प्राप्त करेंगे लेकिन कुछ संघर्ष के बाद।

सपने में चंद्रमा देखना-यदि आप चंद्रमा का सपना देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको जीवन में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। 

सपने में सपरिवार भगवान शिव की पूजा करना

कभी सपने में हो शिवलिंग के दर्शन, तो जान लें इसका मतलब

यदि आप खुद को अपने परिवार के साथ शिवजी की पूजा करते देखते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आप अपने काम में पूरे त्‍याग, समर्पण और ईमानदारी के साथ लगे रहते हैं। ऐसा सपना आना बताता है कि कार्यक्षेत्र में आपकी आने वाली परेशानियां जल्‍द ही दूर होने वाली हैं। आपके जीवन में सुख समृद्धि और सौभाग्‍य आने वाला है। ऐसा सपना उन्‍नति और सुख सौभाग्‍य का प्रतीक माना जाता है।

सपने में सफेद शिवलिंग देखना

अगर आपको सपने में यदि सफेद शिवलिंग के दर्शन हों तो यह इस बात का संकेत माना जाता है कि आने वाले वक्‍त में आपको या फिर आपके परिवार के किसी सदस्‍य को गंभीर रोग से छुटकारा मिल सकता है और आपके जीवन में कुछ अच्‍छा होने वाला है।

सपने में शिव मंदिर की सीढ़ियां चढ़ना

सपने में शिव मंदिर की सीढ़ियां चढ़ना भी असल जीवन में बहुत ही शुभ संकेत देता है। इसका अर्थ है कि आप अपने जीवन में सुख शांति की ओर बढ़ रहे हैं। संघर्ष का दौर आपके जीवन से समाप्‍त होने वाला है और जल्‍द ही आपके जीवन में स्‍थायित्‍व आने वाला है और सब कुछ आपके अनुसार होने वाला है।

कभी सपने में हो शिवलिंग के दर्शन, तो जान लें इसका मतलब

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪔✨ | Happy Diwali 2026 |
धनतेरस 2026 विशेष महापूजा | धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर पूजा |…
KARMASU
KARMASU
धनतेरस 2026 विशेष महापूजा | धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर पूजा |…
बुधवार विशेष गणेश मंत्र जाप | Wednesday Special Ganesh Mantra 108 Times
Rama ekadashi 2026
Mahalaxmi Puja (Lakshmi Puja) for Diwali 2026
मंगलवार Special हनुमान मंत्र | Hanuman Ji Powerful Mantra for Strength, Peace…
The most powerful mantras to Lakshmi and Lord Kuber on Dhanteras
Career Growth & Promotion के लिए विशेष पूजा | Career Success &…
नुमान जी के पवित्र नाम | Sacred Names of Lord Hanuman
App Download