Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर शनि की राशि में बन रहा है त्रिवेणी योग, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ

FESTIVAL📅 23 January 2025⏱ 4 मिनट

Mauni Amavasya Auspicious Yoga: इस बार मौनी अमावस्या पर बेहद शुभ योग बनने बनने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के आधार पर मौनी अमावस्या के दिन इस बार शनि देव की राशि मकर में त्रिवेणी योग बन रहा है। माघी अमावस्या के दिन मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध ग्रह का योग होगा जिससे त्रिग्रह या त्रिवेणी योग का निर्माण होगा।

Mauni Amavasya Triveni Yog: हर वर्ष माघ मास की अमावस्या तिथि पर मौनी अमावस्या का व्रत रखा जाता है। इस बार साल की पहली अमावस्या तिथि 29 जनवरी,  बुधवार को पड़ेगी। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन दूसरा अमृत स्नान होगा। इसे माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। 

इस बार मौनी अमावस्या Mauni Amavasya पर बेहद शुभ योग बनने बनने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के आधार पर मौनी अमावस्या के दिन इस बार शनि देव की राशि मकर में त्रिवेणी योग बन रहा है। माघी अमावस्या के दिन मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध ग्रह का योग होगा जिससे त्रिग्रह या त्रिवेणी योग का निर्माण होगा। इस दौरान देव गुरु बृहस्पति अपनी नवम दृष्टि से तीनों ग्रहों को देखेंगे जो नवपंचम योग का निर्माण करेगा। मौनी अमावस्या पर बनने वाले त्रिवेणी योग कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी योग से किन-किन राशियों को लाभ होने की संभावना है। 

वृषभ राशि Vrishabh Rashi

मौनी अमावस्या के दिन वृषभ राशि के जातकों के भाग्य स्थान यानी नवम भाव में त्रिवेणी या त्रिग्रह योग का निर्माण होगा। इसके प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों का आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। इस दौरान आप धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं। त्रिवेणी योग के प्रभाव से आपके सुख साधनों में भी वृद्धि होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। जो जातक नौकरीपेशा हैं उनके लिए भी यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र की बात करें तो वहां किसी प्रोजेक्ट में आपको बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। इसके साथ ही संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। 

कर्क राशि (karka rasi)

कर्क राशि के जातकों के विवाह स्थान यानी सप्तम भाव में त्रिवेणी योग बनने जा रहा है। इस योग के शुभ प्रभाव से वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। कर्क राशि के जातकों का रुझान धार्मिक कार्यों के प्रति भी रहेगा। आपके घर-परिवार में मांगलिक कार्य का भी संयोग बनने की संभावना है। त्रिवेणी योग के अनुसार आप जो भी यात्रा करेंगे उनसे आपको लाभ मिलने की संभावना है। 

कन्या राशि kanyaa raashi

त्रिवेणी योग का निर्माण कन्या राशि के जातकों के पंचम भाव में होने वाला है। पंचम भाव संतान सुख का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जो लोग संतान के इच्छुक हैं उन्हें संतान सुख भी मिल सकता है। माता पिता को बच्चों की तरफ से खुशी मिलने की संभावना है।इस दौरान  अविवाहितों के विवाह के योग भी बनने की संभावना है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है। 

मकर राशि (makara rasi)

मकर राशि के जातकों की बात करें तो त्रिवेणी योग मकर राशि में ही बनने जा रहा है। ऐसे में यह योग मकर राशि के जातकों के लिए सरवूतं लाभ लेकर आएगा। इस दौरान मकर राशि वालों को वो सब मिलेगा जो आप काफी लंबे समय से चाह रहे थे। इस दौरान मकर राशि के जातकों के जीवन में भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि होगी वहीं समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनेगी। जीवन में आपको एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। व्यापारियों को भी इस अवधि में बड़ा लाभ मिल सकता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए KARMASU.IN उत्तरदायी नहीं है। 

60 से अधिक उपनिषद के विज्ञापन का बैनर, जिसमें विशेष प्रस्ताव और उपनिषद ग्रंथों की छवियां हैं।

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
भगवान विष्णु को ‘नारायण’ क्यों कहा जाता है? 🙏 | Why Is…
बुधवार Special गणेश मंत्र 108 बार | Wednesday Special Ganesh Mantra 108…
Akshaya Navami 2026 | अक्षय नवमी कब है? पूजा विधि, कथा, शुभ…
गोपाष्टमी 2026 कब है? जानिए शुभ मुहूर्त II Gopashtami 2026 II
Tuesday Special Hanuman Mantra | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र | Powerful Hanuman…
श्रीकृष्ण की 16 दिव्य कलाएं कौन-सी हैं? | 16 Divine Kalas of…
ईशावास्य उपनिषद भाग 1 | जीवन का सबसे बड़ा रहस्य क्या है?…
भगवान सूर्य के परिवार की अद्भुत कथा | Surya Dev Family Tree
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व का महत्व, पूजा विधि और सूर्य…
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व की संपूर्ण पूजा विधि
धन लक्ष्मी पूजा | DHAN LAKSHMI PUJA #KARMASU #puja
Shani Dev Mantra | शनिवार विशेष शनि मंत्र | Shaniwar Special Mantra…
App Download