Vastu Tips: ये वस्तुएं बनती हैं जीवन में दुर्भाग्य का कारण, तुरंत इन चीजों को कर दें घर से बाहर

RAHASY📅 11 January 2025⏱ 3 मिनट

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिक्र किया गया है, जो यदि घर में मौजूद हों तो नकारात्मक ऊर्जा आती है और एक के बाद एक परेशानियां बनी रहती हैं।

Vastu Tips For Home: हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके पास पर्याप्त धन हो। पूरा जीवन सुख शांति में बीते और कभी भी धन-धान्य की कमी न हो। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन आपने देखा होगा कि कुछ लोग चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें सफलता हासिल नहीं होती है। ऐसे लोगों के जीवन में कोई न कोई मुसीबत लगी रहती है। वास्तु के जानकारों की मानें तो घर में ही मौजूद नकारात्मक ऊर्जा के कारण व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिक्र किया गया है, जो यदि घर में मौजूद हों तो नकारात्मक ऊर्जा आती है और एक के बाद एक परेशानियां बनी रहती हैं। आइए जानते हैं किन चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए वरना ये पैसों से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकती हैं…

स्टोर में रखे पुराने सामान

 जिन चीजों की जरूरत नहीं होती है, लोग उसे फेंकने के बजाय स्टोर रूम में रख देते हैं। जबकि अनुपयोगी चीजों को स्टोर में रखना सही नहीं होता है। इन चीजों की वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिसकी वजह से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

बंद घड़ी

घड़ियां आपको जीवन में आगे ले जाती हैं और ये आपके बुरे समय को टाल भी सकती हैं. इसलिए, घर में बंद घड़ियां बिल्कुल ना रखें. इससे आपकी किस्मत एक जगह पर रुक जाएगी. आपका खराब समय समाप्त होने का नाम ही नहीं लेगा.

Vastu Tips: ये वस्तुएं बनती हैं जीवन में दुर्भाग्य का कारण, तुरंत इन चीजों को कर दें घर से बाहर

खराब ताले  

ताला आपकी किस्मत को खोल भी सकता है और ये ही आपकी किस्मत को बंद भी कर सकता है. घर में भूलकर भी खराब या बंद ताले ना रखें, इससे आपके करियर में रुकावट आएगी. साथ ही, विवाह हो पाना मुश्चिल होता जाएगा. 

पुरानी डायरी 
पुरानी डायरी जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं, उन्हें भी घर में न रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार पुरानी डायरी भी नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं, जिसका असर परिवार के लोगों और उनकी तरक्की पर पड़ता है। ऐसे में पुरानी या बेकार डायरी को भी तुरंत बाहर निकाल दें।

पुराने अखबार  
घर में पुराने अखबार भी जमा कर नहीं रखने चाहिए। ये भी नकारात्मकता का कारण बनते हैं, जिसकी वजह से परिवार में अशांति का वातावरण बन जाता है। ऐसे में यदि आपके भी घर में काफी समय से पुराने अखबार पड़े हुए हैं तो आज ही बाहर निकाल दें या कबाड़ वाले को दे दें।

पुराने-खराब इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और मोबाइल फोन 
घर में खराब मोबाइल फोन, चार्जर, केबल, बल्ब आदि चीजें भी नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार के लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कपड़ों का सीधा संबंध आपके भाग्य से होता है. घर में अनुपयोगी या खराब कपड़े हमेशा दुर्भाग्य लाते हैं. ऐसे कपड़ों को हटा देना या बांट देना ही बेहतर होता है.

जूते चप्पल का संबंध हो आपके संघर्ष से होता है. जीवन में संघर्ष को कम करना हो तो जूते चप्पल ठीक रखें. घर में फटे या खराब जूते चप्पल रखने से संघर्ष बढ़ेगा और हर कदम कदम पर मेहनत करनी पड़ेगी. ऐसे जूते चप्पलों को शनिवार को हटा दें या बांट दें. 

Matangi Stotra

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
पूजा घर में क्या रखें और क्या नहीं Puja Ghar #shorts
TULSI VIVAH 😲 ISKE PICHE KI KAHANI NHI PTA HOGI 💔
#shorts #trendingshorts
भगवान विष्णु को ‘नारायण’ क्यों कहा जाता है? 🙏 | Why Is…
बुधवार Special गणेश मंत्र 108 बार | Wednesday Special Ganesh Mantra 108…
Akshaya Navami 2026 | अक्षय नवमी कब है? पूजा विधि, कथा, शुभ…
गोपाष्टमी 2026 कब है? जानिए शुभ मुहूर्त II Gopashtami 2026 II
Tuesday Special Hanuman Mantra | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र | Powerful Hanuman…
श्रीकृष्ण की 16 दिव्य कलाएं कौन-सी हैं? | 16 Divine Kalas of…
ईशावास्य उपनिषद भाग 1 | जीवन का सबसे बड़ा रहस्य क्या है?…
भगवान सूर्य के परिवार की अद्भुत कथा | Surya Dev Family Tree
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व का महत्व, पूजा विधि और सूर्य…
App Download