Maha Shivratri:2025 में महाशिवरात्रि कब है? नोट कर लें डेट और पूजा-विधि

SHIV📅 28 December 2024⏱ 4 मिनट
इस लेख में
  1. Maha Shivratri:2025 Puja Subh Muhurat:पूजा का शुभ मुहूर्त-
  2. Maha Shivratri:2025 Puja Vidhi महाशिवरात्रि पूजा-विधि:
  3. Maha Shivratri:2025 Puja Samgri list:महाशिवरात्रि पूजा सामग्री की लिस्ट
  4. Mahashivratri Significance (महाशिवरात्रि व्रत महत्व)

Maha Shivratri:2025 Date: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। ये व्रत भगवान महादेव की पूजा के लिए समर्पित होता है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में महाशिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा। यहां नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। धर्मशास्त्र के अनुसार जिस दिन अर्धरात्रि में चतुदर्शी हो, उसी दिन शिवरात्रि का व्रत करना चाहिए। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का बड़ा महत्व है

Maha Shivratri:2025 में महाशिवरात्रि कब है? नोट कर लें डेट और पूजा-विधि

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन महीने में रखा जाता है। ये व्रत हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख व्रतों में से एक होता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है।

Maha Shivratri:2025 महाशिवरात्रि का व्रत रखने से और विधि- विधान के साथ शिव जी की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। मनचाहे वर के लिए भी महाशिवरात्रि का व्रत बहुत ही लाभकारी होता है। शिव जी आराधना के लिए और कृपा प्राप्त करने के लिए महाशिवरात्रि का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। आइए जानते हैं साल 2025 में महाशिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा।

Mahashivratri 2025 Date (महाशिवरात्रि डेट 2025)महाशिवरात्रि का व्रत हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। साल 2025 में महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी 2025 को रखा जाएगा।

Mahashivratri 2025 Shubh Muhurat (महाशिवरात्रि 2025 पूजा शुभ मुहूर्त)साल 2025 में Maha Shivratri:2025 महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन निशिता काल में पूजा का समय 12:09 ए एम से 12:59 ए एम तक रहने वाला है।

निशिता काल पूजा समय – 12:09 ए एम से 12:59 ए एम, फरवरी 27

अवधि – 50 मिनट

शिवरात्रि व्रत पारण समय- 27 फरवरी को 06:48 ए एम से 08:54 ए एम तक

Maha Shivratri:2025 Puja Subh Muhurat:पूजा का शुभ मुहूर्त-

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – 06:19 पी एम से 09:26 पी एम

रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09:26 पी एम से 12:34 ए एम, फरवरी 27

रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 12:34 ए एम से 03:41 ए एम, फरवरी 27

रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 03:41 ए एम से 06:48 ए एम, फरवरी 27

Maha Shivratri:2025 Puja Vidhi महाशिवरात्रि पूजा-विधि:

इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।

मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

शिवलिंग का गंगा जल, दूध, आदि से अभिषेक करें।

भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें।

भोलेनाथ का अधिक से अधिक ध्यान करें।

ऊॅं नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

भगवान भोलेनाथ को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

भगवान की आरती करना न भूलें।

Maha Shivratri:2025 Puja Samgri list:महाशिवरात्रि पूजा सामग्री की लिस्ट

पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि।

Mahashivratri Significance (महाशिवरात्रि व्रत महत्व)

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही माता पार्वती और भगवान शिव का मिलन हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के व्रत का ज्योतिष महत्व भी है।

वैदिक मान्यताओं के अनुसार हर मास की चतुर्थी तिथि Maha Shivratri:2025 भगवान शिव को समर्पित होती है। मान्यता के अनुसार इस तिथि पर चंद्रमा बहुत कमजोर होता है, इसलिए शिव जी ने उसे अपने मस्तक पर धारण किया जाता है। इस दिन शिव जी की उपासना करने से साधक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।

Maha Shivratri:2025

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
Akshaya Navami 2026 | अक्षय नवमी कब है? पूजा विधि, कथा, शुभ…
गोपाष्टमी 2026 कब है? जानिए शुभ मुहूर्त II Gopashtami 2026 II
Tuesday Special Hanuman Mantra | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र | Powerful Hanuman…
श्रीकृष्ण की 16 दिव्य कलाएं कौन-सी हैं? | 16 Divine Kalas of…
ईशावास्य उपनिषद भाग 1 | जीवन का सबसे बड़ा रहस्य क्या है?…
भगवान सूर्य के परिवार की अद्भुत कथा | Surya Dev Family Tree
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व का महत्व, पूजा विधि और सूर्य…
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व की संपूर्ण पूजा विधि
धन लक्ष्मी पूजा | DHAN LAKSHMI PUJA #KARMASU #puja
Shani Dev Mantra | शनिवार विशेष शनि मंत्र | Shaniwar Special Mantra…
12 Sacred Names of Surya Bhagwan | सूर्यदेव के 12 पवित्र नामों…
लाभ पंचमी 2026 कब है ? | Labh Panchami Puja Vidhi, शुभ…
App Download