May 2, 2025

Tuesday Hanuman Bhog Recipes:मंगलवार को ये 10 मीठी चीजें चढ़ाएं श्री हनुमान को, धन समृद्धि के साथ मिलेगा विजय का आशीर्वाद

Tuesday Hanuman Bhog Recipes:हिंदू धर्म में हनुमानजी का अत्यंत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा, उपासना, मंत्र और पाठ से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। धार्मिक मान्यतानुसार, श्रीराम की आज्ञा का पालन करते हुए आज भी हनुमान जी भक्तों की रक्षा और कल्याण के लिए पृथ्वी लोक में वास करते हैं। लोगों की हनुमान जी में इतनी आस्था और विश्वास है कि माना जाता है कि बड़ी से बड़ी समस्या का निवारण हनुमानजी की पूजा से हो जाता है। हनुमानजी की कृपा से ही धन, विजय और आरोग्य की प्राप्ति होती है। Tuesday Hanuman Bhog Recipes ज्योतिषविद्या में हनुमान जी के पूजा के लिए कुछ उपाय बताएं गए हैं, ऐसा माना जाता है कि इन उपायों से जीवन के दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदला जा सकता है। आइए जानते हैं। मंगलवार Tuesday Hanuman Worship के दिन पवनपुत्र श्री राम के प्रिय भक्त हनुमान जी का पूजन करने का विधान है। मंगलवार के दिन बजरंगबली को बूंदी के लड्डू या बूंदी के प्रसाद का भोग Hanuman Prasad Recipes लगाने से वे प्रसन्न होते है। वैसे तो मंगलवार और शनिवार दोनों ही दिन हनुमान Hanuman जी का पूजन करने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए मिठाई Sweets, पकवानों का प्रसाद या भोग Bhog लगाएं, तो निश्चित ही उनकी कृपा बरसती है तथा जीवन के हर संकट दूर होते हैं। Tuesday Hanuman Bhog Recipes:यहां पढ़ें हनुमान जी के प्रिय 10 भोग- 10 Best Hanuman Bhog Recipes 1. केसरी बूंदी लड्‍डू Kesari Bundi Laddu सामग्री : 3 कटोरी बेसन (दरदरा पिसा हुआ), 2 कटोरी चीनी, एक छोटा चम्मच इलायची पावडर, काजू अथवा बादाम पाव कटोरी, केसर 5-6 लच्छे, मीठा पीला रंग चुटकी भर, तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में देसी घी, पाव कप दूध। विधि : सबसे पहले बेसन को छान लें। उसमें चुटकी भर मीठा पीला रंग मिलाइए और पानी से घोल तैयार कर लीजिए। Tuesday Hanuman Bhog Recipes अब एक तपेले में पानी एवं शकर को मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें। चाशनी में थोड़ा-सा पीला रंग और केसर हाथ से मसलकर डाल दीजिए। साथ ही पिसी इलायची भी डाल दें। एक कड़ाही में घी गर्म करके छेद वाली स्टील की चलनी या झारे की सहायता से थोड़ी-थोड़ी करके सारे घोल की बूंदी बनाते जाइए और चाशनी में डालते जाइए। जब बूंदी पूरी तरह चाशनी पी लें, तब हाथ पर हल्का-सा घी या पानी लगाकर हल्के से दबाते हुए सभी बूंदी के लड्‍डू तैयार कर लें। लड्‍डू बनाते समय सभी पर एक-एक काजू अथवा बादाम लड्‍डू के ऊपर हाथ से दबा दें। Tuesday Hanuman Bhog Recipes घर पर तैयार किए गए इन खास लड्‍डूओं से भोग लगाएं। 2. बेसन लड्डू Besan Laddu  सामग्री : एक कप दरदरा पिसा मोटा बेसन, 4-5 बड़ा चम्मच घी, शकर बूरा एक कप, 1 चम्मच पिसी इलायची, चांदी का वर्क, मेवे की कतरन अंदाज से। विधि : सबसे पहले एक कड़ाही में बेसन लेकर 4-5 चम्मच घी डालें व लगातार चलाते रहें, जब तक कि बेसन हल्का भूरा ना हो जाए। यह भी ध्यान रखें कि बेसन जल न जाएं। अब ठंडा करें। अब शकर बूरा, पिसी इलायची व मेवे की कतरन डालकर चलाते रहें। Tuesday Hanuman Bhog Recipes जब गुनगुना हो जाए तब इसके लड्डू बनाएं और ऊपर से चांदी का वर्क लगाकर भगवान को भोग लगाएं।  3. रसभरी इमरती Imrati Sweets सामग्री : 250 ग्राम छिलकेरहित उड़द की दाल, 50 ग्राम अरारोट, 500 ग्राम शकर, 1 चुटकी केसरिया पीला रंग खाने का, तलने के लिए घी, जलेबी बनाने वाला गोल छेद का रुमाल के बराबर मोटा कपड़ा। विधि : सबसे पहले उड़द की दाल को धोकर 4-5 घंटे पानी में गलाइए। निथारकर मिक्सर में हल्का-सा पानी का छींटा देकर चिकना पीसिए। पिसी हुई दाल में पीला रंग और अरारोट मिलाकर खूब अच्छी तरह फेंटिए (थाली या परात में हथेली की सहायता से फेंटने में आसानी रहेगी)। अब शकर की डेढ़ तार की चाशनी बनाइए। एक समतल कड़ाही लेकर उसमें घी गर्म करें। जलेबी बनाने वाले कपड़े में फेंटी हुई दाल का थोड़ा घोल भरें। मुट्ठी से कपड़ा बंद कर तेज आंच पर गोल-गोल कंगूरेदार इमरती बनाकर कुरकुरी तलिए। झारे से निथारकर इन्हें चाशनी में डुबोकर निकाल लें। लीजिए घर पर बनी रसीली इमरती तैयार है। Tuesday Hanuman Bhog Recipes इस पकवान से भगवान को भोग लगाएं। 4. मलाई-मिश्री लड्‍डू Mlai Mishri Laddu  सामग्री : सूखे खोपरे का बूरा 150 ग्राम, 200 ग्राम मिल्‍क मेड, Tuesday Hanuman Bhog Recipes एक कप गाय के दूध की फ्रेश मलाई, आधा कप गाय का दूध, इलायची पावडर, 5 छोटे चम्मच मिल्‍क पावडर, कुछेक लच्छे केसर। भरावन मसाला सामग्री : 250 ग्राम मिश्री बारीक पिसी हुई, पाव कटोरी पिस्ता कतरन, 1 चम्मच मिल्‍कमेड, दूध मसाला एक चम्मच। विधि : सर्वप्रथम खोपरा बूरा, मिल्क मेड, दूध, मिल्क पावडर और पिसी इलायची को अच्छी तरह मिला लें। तत्पश्चात माइक्रोवेव में 5-7 मिनट तक इसे माइक्रो कर लें। अब भरावन सामग्री को अलग से 1 कटोरे में मिक्स कर लें। 1 छोटी कटोरी में 4-5 केसर के लच्छे कम पानी में गला दें। अब माइक्रोवेव से निकले मिश्रण को 10-15 मिनट तक सूखने दें, फिर उसमें भरावन मसाला सामग्री डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और उसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें। सभी लड्‍डू तैयार हो जाने पर उनके ऊपर केसर का टीका लगाएं। Tuesday Hanuman Bhog Recipes ऊपर से केसर-पिस्ता से सजाएं और मलाई-मिश्री के लड्‍डू पेश करें। 5. केसरिया मालपुए Kesriya Malpua  सामग्री : एक कप ताजा दूध, एक कप मैदा, एक कप चीनी, एक चम्मच नीबू रस, एक चम्मच सौंफ, तेल (तलने और मोयन के लिए), कुछेक केसर के लच्छे, पाव कटोरी मेवे की कतरन। विधि : सबसे पहले मैदा छानकर उसमें 2 चम्मच तेल का मोयन मिलाकर दूध तथा सौंफ डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। Tuesday Hanuman Bhog Recipes अब एक बर्तन में चीनी, नींबू रस और पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें, उसमें केसर के लच्छे डालें और उबालें। तत्पश्चात एक कड़ाही में तेल गरम करके एक कड़छी से घोल डालें और कुरकुरा होने तक तल लें। Tuesday Hanuman Bhog Recipes फिर चाशनी में डुबोकर एक अलग बर्तन में रखते जाएं। ऊपर से मेवे की कतरन बुरकाकर भोग लगाएं।

Tuesday Hanuman Bhog Recipes:मंगलवार को ये 10 मीठी चीजें चढ़ाएं श्री हनुमान को, धन समृद्धि के साथ मिलेगा विजय का आशीर्वाद Read More »

Bada Mangal 2025 Mai Kab Hai: कब शुरू होगा बड़ा मंगल? जानें इसका महत्व, पूजा विधि और डेट

Bada Mangal 2025 Mai Kab Hai:ज्येष्ठ महीने के सभी मंगलवारों को भगवान हनुमान Hanuman की विशेष आराधना की जाती है और लोग भंडारे राम कथा सुंदरकांड जैसे मांगलिक काम करवाते हैं। का यह पर्व भगवान हनुमान के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। इसे बुढ़वा मंगल (Bada Mangal 2025 Start Date) भी कहा जाता है। इस दिन पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी कष्टों का अंत होता है। बड़ा मंगल ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार को मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण हिन्दू पर्व है। यह विशेष रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। यह पर्व भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। Bada Mangal 2025 Mai Kab Hai भक्त इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास रखते हैं। पंचाग के अनुसार, इस साल बड़ा मंगल 13 मई, 2025 से शुरू होगा। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले सभी मंगलवार बड़े मंगल के रूप में मनाए जाएंगे, तो आइए सभी बड़े मंगल (Bada Mangal 2025) की डेट जानते हैं। Kab Hai Bada Mangal 2025: सनातन धर्म में सप्ताह के सभी दिन का विशेष महत्व है। हर दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित है। ठीक इसी प्रकार मंगलवार के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के परम भक्त हनुमान की पूजा करने का विधान है। Bada Mangal 2025 Mai Kab Hai साथ ही जीवन के संकटों को दूर करने के लिए व्रत किया जाता है। Bada Mangal 2025 Mai Kab Hai शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को भगवान श्री राम और हनुमान जी की मुलाकात हुई थी। इसलिए ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। इस माह के मंगलवार को बड़ा मंगल और बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है।  बड़े मंगल की डेट (Bada Mangal 2025 Date) बड़ा मंगल का धार्मिक महत्व (Bada Mangal 2025 Significance) Bada Mangal 2025 Mai Kab Hai:बड़े मंगल का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। ऐसी मान्यता है कि त्रेता युग में ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। तभी से इस दिन को अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। एक अन्य कथा के अनुसार, अवध के नवाब शुजा-उद-दौला की पत्नी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, जिसके बाद उन्होंने अलीगंज में हनुमान मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर का निर्माण ज्येष्ठ मास में पूरा हुआ, और इसी दिन से इस महीने के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई। बड़ा मंगल आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का भी प्रतीक है। Bada Mangal 2025 Mai Kab Hai इस दिन हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग मिलकर भंडारे आयोजित करते हैं और भगवान हनुमान की सेवा करते हैं। Bada Mangal 2025 Mai Kab Hai:इन चीजों का लगाएं भोग हनुमान जी की पूजा के दौरान उन्हें भोग जरूर लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि प्रभु को इमरती का भोग लगाने से वह प्रसन्न होते हैं। हनुमान जी को बेसन के लड्डू प्रिय है। बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे जातक की सभी मनचाही मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हनुमान जी पूजा मंत्र (Bada Mangal 2025 Puja Mantra) ॐ हनु हनुमते नमः ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा। बड़ा मंगल पूजा विधि (Bada Mangal Puja Vidhi) इस दिन सुबह उठकर स्नान करें। सूर्य देव को जल अर्पित करें। चौकी पर पर हनुमान जी की मूर्ति विराजमान करें। उन्हें सिंदूर और फूलों की माला अर्पित करें। देशी घी का दीपक जलाकर आरती करें। इसके बाद लड्डू, फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। सच्चे मन से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति और संकटों को दूर करने के लिए प्रार्थना करें। श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों में धन, अन्न और वस्त्र का दान करें।

Bada Mangal 2025 Mai Kab Hai: कब शुरू होगा बड़ा मंगल? जानें इसका महत्व, पूजा विधि और डेट Read More »