Krishna Janmashtami 2025:भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रप्रद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। हिंदू धर्म में इस दिन को हर साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बाल गोपाल के भक्त भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाते हैं। भगवान कृष्ण की पूजा के लिए हर महीने मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।
हिंदू धर्म में भगवान श्री कृष्ण की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। Krishna Janmashtami 2025 मासिक जन्माष्टमी हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की साधना या व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है। जिन लोगों को संतान प्राप्ति में दिक्कतें आती हैं, अगर वे इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा करें तो उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है।
Krishna Janmashtami 2025:मासिक जन्माष्टमी व्रत का महत्व
हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर रखे जाने वाले व्रत की अपार महिमा बताई गई है, जिसे विधि-विधान से करने पर व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि Krishna Janmashtami 2025 जन्माष्टमी का व्रत करने से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और उसे जीवन से जुड़ी सभी खुशियां मिलती हैं।
पौराणिक मान्यता के अनुसार यह व्रत व्यक्ति को अकाल मृत्यु और पाप कर्मों से बचाकर मोक्ष प्रदान करता है।
हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के व्रत का बहुत ही विशेष महत्व माना जाता है। जन्माष्टमी का व्रत एक हजार एकादशियों के व्रत के बराबर है।
इस दिन कृष्ण भक्त पूजा-अर्चना के साथ-साथ पूरे दिन व्रत रखते हैं और रात 12 बजे भगवान के जन्म के बाद व्रत समाप्त करते हैं।
Masik Krishna Janmashtami 2025 List: हिंदू धर्म में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का दिन बहुत ही विशेष और पवित्र माना जाता है. ये दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के द्वापर युग के अवतार श्री कृष्ण को समर्पित किया गया है. Krishna Janmashtami 2025 मासिक कृष्ण जन्माष्टमी को कृष्ण के श्री जन्मदिन के रूप में मनाने की मान्यता है.
- Maa Kushmanda Puja Vidhi 2026: जानिए नवरात्रि के चौथे दिन की पूजा विधि, मंत्र, कथा, भोग और शुभ रंग….
- Maa Chandraghanta Puja Vidhi 2026: जानिए नवरात्रि के तीसरे दिन की पूजा विधि, मंत्र, कथा, भोग और शुभ रंग….
- Maa Brahmacharin Puja Vidhi 2026: जानिए नवरात्रि के दूसरे दिन की पूजा विधि, मंत्र, कथा, भोग और शुभ रंग….
- Maa Shailputri Puja Vidhi 2026: जानिए नवरात्रि के पहले दिन की पूजा विधि, घटस्थापना मुहूर्त, कथा, मंत्र और आरती….
- Scorpion in Dream Meaning: जानिए सपने में बिच्छू (Bichhu) देखने का अर्थ, शुभ-अशुभ संकेत और स्वप्न शास्त्र का सच….
- Wolf in Dream Meaning in Hindi: जानिए सपने में भेड़िया देखने का अर्थ, शुभ-अशुभ संकेत और स्वप्न शास्त्र का सच….
हर महीने होती है मासिक जन्माष्टमी
हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक जन्माष्टमी मनाई जाती है. Masik Krishna Janmashtami 2025 मासिक जन्माष्टमी पर व्रत भी रखा जाता है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजन और व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति और ससृद्धि का वास सदा बना रहता है. ऐसे में आइएं जानते हैं कि इस साल मासिक जन्माष्टमी का व्रत कब-कब है.
Krishna Janmashtami 2025 list:मासिक जन्माष्टमी 2025 लिस्ट
- 21 जनवरी 2025, मंगलवार (माघ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी)
- 20 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार (फाल्गून माघ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी)
- 22 मार्च 2025 शनिवार (चैत्र मासिक कृष्ण जन्माष्टमी)
- 20 अप्रैल 2025, रविवार (वैशाख मासिक कृष्ण जन्माष्टमी)
- 20 मई 2025, मंगलवार (ज्येष्ठ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी)
- 18 जून 2025, बुधवार (अषाढ़ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी)
- 17 जुलाई 2025,बृहस्पतिवार (सावन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी)
- 15 अगस्त 2025, शुक्रवार (भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी)
- 14 सितंबर 2025, रविवार (अश्विन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी)
- 13 अक्टूबर 2025, सोमवार (कार्तिक मासिक कृष्ण जन्माष्टमी)
- 11 नवंबर 2025, मंगलवार (मार्गशीर्ष मासिक कृष्ण जन्माष्टमी)
- 11 दिंसबर 2025, बृहस्पतिवार (पौष मासिक कृष्ण जन्माष्टमी)
Magh Masik Krishna Janmashtami 2025: कब है साल की पहली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Krishna Janmashtami 2025 Puja vidhi:मासिक जन्माष्टमी पूजा विधि
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए. इसके बाद भगवान कृष्ण का ध्यान करके व्रत का संकल्प करना चाहिए. इस दिन लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान करवाना चाहिए. इसके बाद उन्हें पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करवाना चाहिए. फिर उन्हें कपड़े पहनाने चाहिए. उनका श्रृंगार करना चाहिए. फिर भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए. उनके भोग में तुलसी भी अववश्य डालनी चाहिए. उनके सामने घी का दिया प्रज्वलित करना चाहिए. श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप करना चाहिए. अंत में उनकी आरती करके पूजा संपन्न करनी चाहिए.
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर जो भी व्रत और पूजन करता है उसे यश, कीर्ति, धन और वैभव प्राप्त होता है. साथ ही इस दिन व्रत और भगवान श्री कृष्ण के पूजन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
Krishna Janmashtami bhog ke uppay:भोग के उपाय
मासिक जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाना है तो गाय को चारा खिलाने का आसान उपाय करें.
मासिक जन्माष्टमी पर अगर श्रीकृष्ण को भोग के रूप में लड्डू, माखन, मिश्री अर्पित करें तो व मोर पंख चढ़ाएं तो घर में खुशहाली आएगी.
मासिक जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को तुलसी दल और खीर का भोग अर्पित करने से घर की समृद्धि बढ़ती है.
श्री कृष्ण की कृपा पाने के लिए मासिक जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की सेवा करें. अच्छे अच्छे भोग अर्पित करें.
Masik Krishna Janmashtami 2025:मासिक जन्माष्टमी पर गुप्त रूप से करें ये उपाय, श्रीकृष्ण देंगे अपार कृपा और समृद्धि !
संतान के लिए उपाय
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर अगर श्रीकृष्ण को मोर पंख अर्पित करें को घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है. संतान पक्ष की समस्याएं दूर होती है.
मासिक जन्माष्टमी पर संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ करना अति शुभ होता है. इस उपाय को करने से संतान रोग दोष से दूर रहती है.

KARMASU