चंद्र ग्रहण आज लगने वाले हैं, जानें किन राशियों को रहना होगा सावधान, किसे होगा फायदा

MYTHOLOGICAL STORIES📅 5 May 2023⏱ 3 मिनट

साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई 2023 को लगने जा रहा है. यह उपछाया चंद्र ग्रहण तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में आरंभ होगा और अंत विशाखा नक्षत्र में होगा. चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 08 बजकर 45 मिनट पर होगी और समाप्ति देर रात 01 बजे होगी. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरु हो जाता है लेकिन भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां सूतक भी मान्य नहीं रहेगा. 

चंद्र ग्रहण पर 12 साल बाद मेष राशि में सूर्य, बुध, गुरु और राहु का चतुर्ग्रही योग बन रहा है जिससे कई राशियों के किस्मत के द्वार खुलने वाले हैं, लेकिन कुछ राशियों पर चंद्र ग्रहण का अशुभ असर भी देखने को मिलेगा, इन्हें सावधान रहने की जरुरत है.

सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण शुभ फलदायी होने वाला है. आपकी नए योजनाएं फलीभूत होंगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं. जिस काम को करने की ठानेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी. नौकरी और कारोबार में उन्नति का मौका मिलेगा. सामाजिक तौर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

चंद्र ग्रहण आज लगने वाले हैं, जानें किन राशियों को रहना होगा सावधान, किसे होगा फायदा

धनु राशि चंद्र ग्रहण धनु राशि से ग्याहवें घर में लगेगा. ऐसे में इनको धन संपत्ति का लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और आय में बढ़ोत्तरी के प्रबल योग हैं. संतान पक्ष को कार्यों में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. बिजनेस में उन्नति का ग्राफ आसमान छूएगा.

मिथुन राशि मिथुन राशि वालों  के लिए चंद्र ग्रहण आर्थिक तौर पर लाभदायक रहेगा. पैसों की परेशानी दूर होगी. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी.  रूका हुआ धन आपको मिल सकता है. लंबे समय से जॉब की तलाश कर रहे लोग कामयाब होंगे. अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं.

मकर राशि  मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण कारोबार और नौकरी के लिहाज से अनुकूल रहेगा. कार्यस्थल पर काम का प्रेशर रहेगा लेकिन ये आपको फायदा पहुंचाएगा. मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी और भौतिक सुख का लाभ ले पाएंगे.

चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा अशुभ

मेष राशि मेष राशि के जीवन में चंद्र ग्रहण के अशुभ असर देखने को मिलेंगे. धन के मामले में कोई भी निर्णय पर पहुंचने से पहले सलाह -मश्विरा कर लें. 15 दिन तक पैसों के लेन-देन से बचें. मानसिक तौर पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. मन की चंचलता के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा, ऐसे में विवाद की स्थिति से बचें नहीं तो बनते काम बिगड़ जाएंगे.

वृषभ राशि  वृषभ राशि वालें चंद्र ग्रहण वाले दिन वाणी पर कंट्रोल रखें, छोटी-छोटी बात पर बहस हो सकती है ऐसे में परिवार के साथ तनातनी के आसार हैं. मन को शांत रखने के लिए इस दिन मंत्रों का जाप करें.

कर्क राशि चंद्र ग्रहण से कर्क राशि वालों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, स्वास्थ को लेकर लापरवाही न बरतें नहीं तो ये लंबे समय तक नुकसान पहुंचाएगी. नौकरीपेशा लोगों के काम में अड़चने आ सकती है, इससे परेशान न हो. बुद्धि का उपयोग करें.

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसका असर भारत पर भी पड़ेगा.

सीता नवमी

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
Durga Mata Ji Ke 5 Important Mantra | माँ दुर्गा के 5…
Sunday Mantra for Peace | रविवार सूर्य देव का आशीर्वाद मंत्र |…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shukravar Special 108 Lakshmi Mata Ke Mantra 🙏 | शुक्रवार को जरूर…
Budhvar Special Ganesh Ji Ke 108 Powerful Mantra 🙏 | बुधवार को…
Hanuman Ji Powerful Mantra | मंगलवार को जरूर सुनें हनुमान जी का…
रविवार स्पेशल मंत्र जरूर सुनें |रविवार के चमत्कारी सूर्य मंत्र |Surya Mantra…
Title: Durga Saptashati Path Ke Fayde | दुर्गा सप्तशती पाठ के चमत्कारी…
Shanivar Special Shani Ji Ke 108 Mantra | शनिवार विशेष शनि देव…
Om Namah Shivaya Mantra Jaap | ॐ नमः शिवाय मंत्र जाप |…
Laxmi Mata Friday Special Mantra 108 Times | शुक्रवार विशेष महालक्ष्मी मंत्र…
App Download