Apara Ekadashi Vrat Niyam:एकादशी के दिन क्या करे क्या न करे,कैसे मिलेगी खूब उन्नति, धन-संपत्ति में भी होगी बढ़ोतरी

EKADASHI
Apara Ekadashi Vrat Niyam:एकादशी के दिन क्या करे क्या न करे,कैसे मिलेगी खूब उन्नति, धन-संपत्ति में भी होगी बढ़ोतरी
KARMASU 10 May 2025 6 मिनट पढ़ें
EKADASHI📅 10 May 2025⏱ 6 मिनट
इस लेख में
  1. एकादशी व्रत 4 तरह से रखा जाता है (How to do Ekadashi Vrat Niyam)
  2. Top rated products
  3. Gayatri Mantra Jaap for Wisdom and Knowledge
  4. Sawan Vishesh Rudrabhishek Puja at Turantnath Dham, Gola Gokarannath | Online Booking | KARMASU
  5. Kaal Sarp Dosh Puja Online – राहु-केतु के दोष से पाएं मुक्ति
  6. Saraswati Mantra Chanting for Intelligence & Academic Success
  7. Surya Gayatri Mantra Jaap Online

Apara Ekadashi Vrat Niyam: एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। अगर आपके जीवन में कई परेशानियां चल रही हैं तो एकादशी के दिन इन उपायों को जरूर करें।

Apara Ekadashi 2025: अपार धन और प्रसिद्धि प्रदान करने वाला अपरा एकादशी का व्रत ज्येष्ठ माह (Jyeshtha ekadshi) की भीषण गर्मी में रखा जाता है. इस व्रत के प्रभाव से जातक की अधूरी इच्छाएं पूरी होती है साथ ही वह मृत्यु के बाद बैकुंठ लोक को जाता है.

एकादशी व्रत 4 तरह से रखा जाता है (How to do Ekadashi Vrat Niyam)

धार्मिक ग्रंथों में चार तरह से एकादशी व्रत रखने का वर्णन है. जिसमें जलाहार, क्षीरभोजी, फलाहारी, नक्तभोजी

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

जलाहर- सिर्फ जल ग्रहण करते हुये एकादशी व्रत करना.

क्षीरभोजी- क्षीर मतलब दुग्ध पदार्थऔ र पौधों के दूधिया रस के सेवन कर एकादशी का व्रत करना.

फलाहारी- केवल फलों का सेवन करते हुए एकादशी व्रत करना.

नक्तभोजी- सूर्यास्त से ठीक पहले दिन में एक समय फलाहार और व्रत से संबंधित पदार्थ ग्रहण करना. Vrat Niyam इसमें साबूदाना, शकरकंद आदि शामिल हैं.

अपरा एकादशी पर क्या दान करें? (Apara Ekadashi 2024 Daan List)

अपरा एकादशी के दिन अन्न का दान करें। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अन्न की कभी कमी नहीं होती। Vrat Niyam इसके अलावा चावल और मक्का का भी दान किया जा सकता है।

अगर आप कुंडली में गुरु कमजोर की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अपरा एकादशी के दिन पीले वस्त्र का दान करें। क्योंकि भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है।

इसके अलावा अपरा एकादशी के दिन दूध और दही का दान करें। Vrat Niyam माना जाता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद श्रद्धा अनुसार धन का दान करें। इससे श्री हरि और मां लक्ष्मी का कृपा प्राप्त होती है और धन से तिजोरी भरी रहती है।

अपरा एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए (Apara ekadashi vrat me kya khaye)

एकादशी व्रत भगवान विष्णु (Vishnu ji) को समर्पित है. इस व्रत का 24 घंटे पालन किया जाता है. अपरा एकादशी व्रत में साधक साबूदाना, बादाम, नारियल,  शकरकंद, कुट्टू, आलू, काली मिर्च, सेंधा नमक, सिंघाड़े का आटा, राजगीरे का आटा, चीनी आदि का सेवन कर सकते हैं. ये एकादशी के नक्तभोजी व्रत नियम में आते हैं. आध्यात्मिकता में प्रगति करने के लिए एकादशी एक बहुत शक्तिशाली व्रत है.

एकादशी व्रत में क्या न खाएं (Ekadashi vrat what to not eat)

Vrat Niyam एकादशी व्रत के दिन घर में चावल न बनाएं. व्रती और परिवार वाले इस दिनमांस, लहसुन, प्याज, मसूर की दाल आदि निषेध वस्तुओं का सेवन न करें.

अपरा एकादशी के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय

1. अगर आप अपने जीवन में खूब उन्नति करना चाहते हैं तो आज के दिन एक जटा वाला नारियल लेकर उस पर लाल मौली या कलावा बांधकर श्री हरि का ध्यान करते हुए उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। 

2. अगर आप अपनी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन एक सफेद धागे में पीले फूल पिरोकर उसकी माला बनाएं और भगवान विष्णु को अर्पित करें साथ ही भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करें। 

3. अगर आप अपने जीवन में खुशियां ही खुशियां लाना चाहते हैं तो Vrat Niyam आज के दिन श्री विष्णु मंदिर में जाकर शहद की शीशी दान करें और भगवान के आगे घी का दीपक जलाकर ॐ नमो भगवते नारायणाय मंत्र का 11 बार जप करें।

4. अगर आप अपने बच्चे की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आज के दिन स्नान आदि के बाद पीले रंग के कपड़े पहनकर भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाइए। अगर केसर ना हो तो आप हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। साथ ही भगवान को तिलक लगाने के बाद अपने बच्चे को भी तिलक लगाएं। 

5. अगर आप अपने सभी कामों में मातापिता का सहयोग पाना चाहते हैं तो आज के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और तुलसी माता को हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

6. अगर आप बिजनेस के किसी काम से यात्रा करने जा रहे हैं और अपनी यात्रा से काम में लाभ पाना चाहते हैं तो आज के दिन अपने स्नान के पानी में थोड़ासा गंगाजल और कुछ सफेद तिल के दाने मिलाकर स्नान करें और स्नान के बाद भगवान के आगे हाथ जोड़कर कोई पीले रंग का रुमाल या अन्य कोई पीले रंग का छोटासा कपड़ा लेकर आज पूरे दिन अपने पास रखें।

7. अगर आप किसी खास काम के लिए कुछ प्लानिंग कर रहे हैं और उस प्लानिंग में आप सक्सेस होना चाहते हैं Vrat Niyam तो आज के दिन बरगद के पेड़ में जल चढ़ाएं और जल चढ़ाने से जमीन में जो मिट्टी गिली हो उससे अपने मस्तक पर तिलक लगाएं। 

8. अगर आप अपने व्यवहार से दूसरे लोगों को प्रभावित करना चाहते हैं तो Vrat Niyam आज के दिन विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही भगवान को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और भोग लगाने के कुछ देर बाद ही उन लड्डूओं को प्रसाद के रूप में घर के सब सदस्यों और आसपास के लोगों में बांट दें साथ ही थोड़ासा प्रसाद स्वयं भी ग्रहण करें। 

9. अगर आप परिवार में सबके बीच बेहतर तालमेल बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन भगवान विष्णु को माखन मिश्री का भोग लगाएं और श्री विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के आगे बैठकर श्री हरि श्री हरि के नाम का 108 बार जप करें।

10. अगर आपके बच्चे आपकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और उसके चलते आप थोड़े परेशान रहते हैं तो आज के दिन एक डिब्बी में थोड़ासा केसर लेकर उस पर ॐ नमो भगवते नारायणाय मंत्र का 11बार जप करें और उस डिब्बी में से थोड़ा Vrat Niyam केसर लेकर भगवान को तिलक लगाएं । फिर उस डिब्बी को अपने पास संभालकर 45 दिनों के लिये रख लें । 45 दिनों के बाद उस केसर को स्वयं तिलक के रूप में इस्तेमाल कर लें।

11. अगर आप अपने व्यापार को निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होते देखना चाहते हैं तो Vrat Niyam आज के दिन किसी ब्राहमण को आदर सहित घर पर आमंत्रित करें और उन्हें भरपेट भोजन कराकर दक्षिणा स्वरूप कुछ भेंट करें।

12. अगर आपके जीवन में जमीनजायदाद से जुड़ी कोई समस्या है जिसके कारण कोर्ट कचहरी में आपके चक्कर लगते रहते हैं तो इससे बचने के लिये आज के दिन शिवलिंग पर चावल मिश्रित जल से अभिषेक करें। फिर सूखे मेवे का भोग लगाएं और कनेर का फूल अर्पित करें।

App Download