Holi 2025:होली किस तारीख को है? जानें सही तिथि और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

FESTIVAL📅 3 March 2025⏱ 3 मिनट
इस लेख में
  1. Holi Kab hai 2025:होली कब है?
  2. Holi 2025:होलिका दहन के उपाय

Holi 2025:हर साल होली (Holi 2025 Kab hai) के पर्व का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस त्योहार के दिन देशभर में लोगों में बेहद खास देखने को मिलता है। होली के पर्व को 2 दिन तक मनाया जाता है। एक दिन पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंगों का पर्व होली मनाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं होली से जुड़ी विशेष बातें।

Holi 2025: हिंदू धर्म में होली का त्योहार प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। देशभर में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली मनाया जाता है। यह त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को पड़ता है, लेकिन इससे एक दिन पहले रात्रि में होलिका दहन Holi 2025 किया जाता है। जिसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। होली का महापर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार को लेकर कई अलग-अलग पौराणिक कथाएं और मान्यताएं प्रचलित हैं।

रंगों का पर्व होली काम, क्रोध, मद,मोह और लोभ जैसे दोषों को त्यागकर ईश्वर की भक्ति में समय व्यतीत करने का संदेश देता है। इस दिन लोगों एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाते हैं और आपस में खुशियां बांटते हैं। इस साल होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भद्राकाल में होलिका दहन करना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं होली की सही तिथि और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त…

Holi Kab hai 2025:होली कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगी और अगले दिन 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 14 मार्च को होली मनाई जाएगी और 13 मार्च की रात्रि को होलिका दहन किया जाएगा। इस साल होलिका दहन के दिन भद्रा का भी साया रहेगा।

होलिका दहन पर भद्रा : 13 मार्च को होलिका दहन के दिन 10:35 AM से 11:26 PM तक भद्राकाल रहेगा। इस दौरान होलिका दहन करने से बचें।

होलिका दहन का मुहूर्त : पंचांग के अनुसार, 13 मार्च को देर रात 11 : 27 PM से लेकर 14 मार्च को 12:30 AM तक लगभग 01 घंटा 40 मिनट तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है।

Holi 2025:होलिका दहन के उपाय

यदि आप शादी में किसी बाधा का सामना कर रहे हैं, तो होलिका दहन Holi 2025 के समय परिक्रमा लगाएं। साथ ही अग्नि में हवन सामग्री अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से विवाह में आ रही रुकावट से छुटकारा मिलता है। साथ ही वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहता है।

इसके अलावा किसी रोग से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन की आग में कपूर डालें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से सभी तरह की बीमारी दूर होती है और मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है।

अगर आप लंबे समय से घर में नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में होली की आग घर लाएं और उसे अपने पूरे घर में घुमाएं। माना जाता है कि होलिका दहन की आग से इस उपाय को करने से घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

60 से अधिक उपनिषद के विज्ञापन का बैनर, जिसमें विशेष प्रस्ताव और उपनिषद ग्रंथों की छवियां हैं।

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
ईशावास्य उपनिषद भाग 1 | जीवन का सबसे बड़ा रहस्य क्या है?…
भगवान सूर्य के परिवार की अद्भुत कथा | Surya Dev Family Tree
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व का महत्व, पूजा विधि और सूर्य…
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व की संपूर्ण पूजा विधि
धन लक्ष्मी पूजा | DHAN LAKSHMI PUJA #KARMASU #puja
Shani Dev Mantra | शनिवार विशेष शनि मंत्र | Shaniwar Special Mantra…
12 Sacred Names of Surya Bhagwan | सूर्यदेव के 12 पवित्र नामों…
लाभ पंचमी 2026 कब है ? | Labh Panchami Puja Vidhi, शुभ…
108 Names of Goddess Lakshmi | माता लक्ष्मी के 108 पवित्र मंत्र…
हनुमान जी की अष्ट सिद्धियों का अद्भुत रहस्य! 🙏🚩 #shorts #hanumanji
Chhath Puja 2026 Date & Time: छठ पूजा कब है ?
Happy Bhai Dooj 2026 | भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ
App Download