Dream Science:10 ऐसे सपने जो सबको आते हैं, देते हैं शुभ-अशुभ संकेत

RAHASY📅 17 August 2024🔄 अपडेट: 22 August 2024⏱ 4 मिनट
इस लेख में
  1. Dream Science क्या दिखते हैं सपनों में रंग, इनके अर्थ कर देंगे आपको दंग
  2. ध्यान रखने योग्य बातें
  3. सपनों में रंगों का महत्व

Dream Science:स्वप्न हमेशा एक ही कारणों की वजह से नहीं आते, बल्कि इनका अपना अलग मनोविज्ञान होता है।’ यहां प्रस्तुत व्याख्या उस हालत में आए स्वप्नों से संबं‍धित होती है, जब शरीर सो रहा होता है; किंतु आत्मा जाग रही होती है। शोध से सामने आए हैं 10 प्रमुख सपने जो कमोबेश अधिकांश लोगों को आते हैं। 

1) गुस्सा- स्वप्न में यह देखना कि आप किसी पर गुस्सा कर रहे हैं, इस बात का सूचक है कि वह आपका प्रिय मित्र है। यदि कोई और व्यक्ति स्वप्न में आप पर गुस्सा करता है, तो इसका मतलब है, वह आपसे सच्चा प्रेम करता है।

2) सेब- स्वप्न में सेब दिखाई देना दीर्घ आयु और व्यापार में सफलता का सूचक है। यदि कोई स्त्री स्वप्न में सेब देखती है, तो उसका अर्थ है कि उसके पुत्र उत्पन्न होगा और वह खूब फूले-फलेगा।

Swapna Shastra
Swapna Shastra

3) स्नान- स्वप्न में शांत, शीतल और स्वच्छ पानी में अपने आपको नहाते हुए देखने का अर्थ है कि आप सफलता और संपन्नता पाएंगे। यदि पानी-मिट्टी वाला या गंदा है, तो दुर्भाग्य का सूचक है।

4) बिल्लियां- स्वप्न में बिल्ली देखना कपट और विश्वासघात का सूचक है।

5) पाताल- स्वप्न में स्वयं को पाताल में देखना भयंकर मुसीबतों और कठिनाइयों का सूचक है।

6) दुर्घटना- स्वप्न में दुर्घटना देखने का अर्थ है कि आप निजी कठिनाइयों से घिर जाएंगे।

7) घं‍टियां- स्वप्न में घंटियां बजते हुए सुनना किसी शुभ समाचार का पूर्व संकेत है।

8) परिचित- स्वप्न में किसी परिचित को देखना अनंत मैत्री और परस्पर प्रेम का सूचक है।

9) व्यभिचार- स्वप्न में व्यभिचार दिखना आने वाली मुसीबतों का लक्षण है।

10) भोजन– यदि कोई व्यक्ति अपने-आपको स्वप्न में बढि़या भोजन करते हुए देखता है, तो यह इस बात का सूचक है कि उसका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और भाग्योन्नति होगी।

Dream Science क्या दिखते हैं सपनों में रंग, इनके अर्थ कर देंगे आपको दंग

सपने हमारी चेतना की एक अद्भुत दुनिया हैं, जहां हम अजीबोगरीब दृश्यों और रंगों का अनुभव करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इन रंगों का हमारे सपनों में क्या अर्थ होता है? आइए जानते हैं सपनों में दिखने वाले कुछ प्रमुख रंगों के बारे में:

ध्यान रखने योग्य बातें

  • व्यक्तिगत अर्थ: रंगों का अर्थ व्यक्तिगत अनुभवों और संदर्भ के आधार पर बदल सकता है।
  • संयोजन: रंगों के संयोजन भी महत्वपूर्ण होते हैं। उदाहरण के लिए, लाल और नीले रंग का संयोजन जटिल भावनाओं को दर्शा सकता है।
  • सांस्कृतिक प्रभाव: विभिन्न संस्कृतियों में रंगों के अर्थ अलग-अलग हो सकते हैं।

सपनों में रंगों का महत्व

Dream Science
Dream Science

सपनों में रंग हमारे मनोवैज्ञानिक अवस्था, भावनाओं और विचारों को दर्शाते हैं। उन्हें समझने से हम अपने भीतर चल रही प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।

Dream Science:सपने जब रंगीन आते हैं तो क्या फल देते हैं 

सपनों की सुंदर दुनिया हम सभी को रोमांचित करती है। कभी डराती है तो कभी अचरज में डाल देती है। Dream Science कभी कुछ समझ नहीं आता कि यह जो अजीब सा हमने देखा वह क्या था और इसके क्या परिणाम होने वाले हैं। 

रंग हमारी जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सपने जब रंगीन आते हैं तो क्या फल देते हैं आइए जानते हैं- 

सफेद रंग – – सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।

बैंगनी रंग – – वैराग्य के भाव उत्पन्न होंगे।

 लाल रंग – – रोग नष्ट होंगे।

नीला रंग – – संघर्ष के बाद विजय होगी।

पीला रंग – – ईर्ष्या-द्वेष समाप्त होगा।

 हरा रंग – – सुख-शांति बढ़ेगी।

काला रंग – – अशुभ घटना होगी।

आसमानी रंग – – मन प्रसन्न रहेगा। 

नारंगी रंग – – सुखद कार्यकलाप होंगे।

कत्‍थई रंग – – उदासीनता में वृद्धि होगी।

गुलाबी रंग – – धन प्राप्त होगा।

 काला एवं सफेद रंग- – समस्या से परेशान होंगे।

 लाल और हरा रंग- – व्यापार में उन्नति होगी।

हरा तथा काला रंग- – धन का नाश होगा।

लाल एवं नीला रंग- – साहस एवं पराक्रम बढ़ेगा।

 हरा और नारंगी रंग- – धार्मिक स्थल की यात्रा होगी।

लाल और पीला रंग- – सौभाग्य प्राप्त होगा।

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
TULSI VIVAH 😲 ISKE PICHE KI KAHANI NHI PTA HOGI 💔
#shorts #trendingshorts
भगवान विष्णु को ‘नारायण’ क्यों कहा जाता है? 🙏 | Why Is…
बुधवार Special गणेश मंत्र 108 बार | Wednesday Special Ganesh Mantra 108…
Akshaya Navami 2026 | अक्षय नवमी कब है? पूजा विधि, कथा, शुभ…
गोपाष्टमी 2026 कब है? जानिए शुभ मुहूर्त II Gopashtami 2026 II
Tuesday Special Hanuman Mantra | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र | Powerful Hanuman…
श्रीकृष्ण की 16 दिव्य कलाएं कौन-सी हैं? | 16 Divine Kalas of…
ईशावास्य उपनिषद भाग 1 | जीवन का सबसे बड़ा रहस्य क्या है?…
भगवान सूर्य के परिवार की अद्भुत कथा | Surya Dev Family Tree
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व का महत्व, पूजा विधि और सूर्य…
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व की संपूर्ण पूजा विधि
App Download