भाद्रपद महीने की अमावस्या, पिठोरी अमावस्या के रूप में मनाई जाती है। इस दिन महिलायें अपनी संतान की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती है। ऐसी मान्यता है कि मां दुर्गा की कृपा से संतान को न सिर्फ लंबी आयु मिलती है, बल्कि मृत संतान को भी नया जीवन मिल सकता है। पिठौरी अमावस्या के दिन आटे से 64 देवियों के पिंड बनाकर उनकी पूजा की जाती है।बहुत पहले की बात है। एक परिवार में सात भाई थे। सभी का विवाह हो चुका था। सबके छोटे-छोटे बच्चे भी थे। परिवार की सलामती के लिए सातों भाईयों की पत्नी पिठोरी अमावस्या का व्रत रखना चाहती थीं। लेकिन जब पहले साल बड़े भाई की पत्नी ने व्रत रखा तो उनके बेटे की मृत्यु हो गई। दूसरे साल फिर एक और बेटे की मृत्यु हो गई। सातवें साल भी ऐसा ही हुआ।तब बड़े भाई की पत्नी ने इस बार अपने मृत पुत्र का शव कहीं छिपा दिया। गांव की कुल देवी मां पोलेरम्मा उस समय गांव के लोगों की रक्षा के लिए पहरा दे रही थीं। उन्होने जब इस दु:खी मां को देखा तो वजह जाननी चाही। जब बड़े भाई की पत्नी ने सारा किस्सा सुनाया तो देवी पोलेरम्मा को दया आ गई।

Pithori Amavasya 2021 : जानिए 'पिठोरी अमावस्या' की तिथि, समय, महत्व और पूजा  विधि | TV9 Bharatvarsh

उन्होने उस दु:खी मां से कहा कि वह उन उन स्थानों पर हल्दी छिड़क दे जहां जहां उसके बेटों का अंतिम संस्कार हुआ है। मां ने ऐसा ही किया। जब वह घर लौटी तो सातों पुत्र को जीवित देख, उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। तभी से उस गांव की हर मां अपने बच्चों की लंबी आयु की कामना के लिए पिठोरी अमावस्या का व्रत रखने लगीं

यह व्रत उन सभी महिलाओं को करना चाहिए जिनके संतान हो। इस दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करे। यदि संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करे। स्नान के बाद सूर्य भगवान को जल अर्पण करे। चुकी अमावस्या को पितरों का दिन कहा जाता है इसलिए इस दिन पिंड दान और तर्पण भी करे।इसके पश्चात पूजन हेतु आटे से देवियों की 64 प्रतिमा या पिंड बनाये। इन सभी 64 प्रतिमा को एक साथ एक पाटे पर रखे। भगवान को भोग लगाने के लिए आटे से बनने वाले व्यंजन बनाये। संध्या समय विधि विधान से देवी की पूजा करे। पूजन के समय देवी की प्रतिमा को सुहाग का सामान चढ़ाये।

पूजन के पश्चात ब्राह्मणों को भोजन कराके स्वयं भोजन करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने जीवन को साकार करें उपनिषद पढ़कर 60 से भी अधिक उपनिषद PDF