Sawan Somwar 2024 सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और सोमवार को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। लेकिन साथ ही कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। धार्मिक मान्यता है कि सावन के सोमवार (Sawan Somwar 2024) पर विधिपूर्वक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विवाहित स्त्रियों को अखंड सुहाग की प्राप्ति होती है। वहीं अविवाहित जातकों के विवाह में आ रही बाधा दूर होती है। इसके अलावा पूजा के बाद महादेव को प्रिय चीजों का भोग लगाकर लोगों में प्रसाद का वितरण करें।

Sawan Somwar 2024
Sawan Somwar 2024

Sawan Somwar 2024: आज सावन महीने का चौथा सोमवार है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। सावन सोमवार के दिन व्रत रखने और भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में हर प्रकार के सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य और मनपसंद जीवनसाथी मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन में महादेव माता पार्वती के साथ धरती पर आते हैं और अपने हर सच्चे भक्त पर अपार कृपा बरसाते हैं। 

Sawan Somwar 2024 शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चढ़ाना चाहिए?

जल, सफेद या पीला चंदन, अक्षत, बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद फूल, कच्चा दूध, गंगाजल, चीनी, मिश्री, शहद, पंचामृत,  सुपारी, फल और शमी के पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर सावन सोमवार के दिन इन चीजों को अर्पित करना बिल्कुल भी न भूलें।

Sawan Somwar 2024 puja vidhi सावन सोमवार पूजा विधि

  • सावन सोमवार के दिन प्रात:काल उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें
  • इसके बाद मंदिर को साफ कर गंगाजल छिड़क लें
  • हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें
  • शिवलिंग पर जल या गंगाजल और कच्चा दूध चढ़ाएं
  • शिवलिंग पर चीनी, मिश्री, शहद, पंचामृत,  सुपारी बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, फल, फूल, सफेद या पीली चंदन और अन्य पूजा सामग्री अर्पित करें 
  • अब शंकर जी के सामने घी या तेल का दीपक जलाएं
  • पूजा के बाद शिव चालीसा का पाठ करें 
  • फिर शिवजी की आरती अवश्य करें

Shiv ji ke Mantra:इन शिव मंत्रों का जाप करें 

Sawan Somwar 2024
Sawan Somwar 2024
  1. ओम नमः शिवाय
  2. कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् । सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि ।।
  3. महामृत्युंजय मंत्र- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिवलिंग पर नहीं अर्पित करें ये चीजें

  • सिंदूर या कुमकुम
  • हल्दी 
  • तुलसी की पत्ती
  • केतकी के फूल
  • नारियल का पानी
  • शंख से जल

Sawan Somwar ke Chouthe sombar सावन के चौथे सोमवार पर ये काम करने से बचें

  • अशुद्ध भोजन: इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए। मांस, मछली, अंडे, शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • नकारात्मक विचार: इस दिन मन को शांत रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
  • झूठ बोलना: सत्य बोलना बहुत जरूरी है। झूठ बोलने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं।
  • किसी को दुःख देना: इस दिन किसी को दुःख नहीं देना चाहिए।
  • वाद-विवाद: इस दिन वाद-विवाद से बचना चाहिए।
  • अनैतिक कार्य: किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य करने से बचना चाहिए।
  • शिवलिंग को छूना: शिवलिंग को बिना किसी पवित्र वस्त्र के छूना वर्जित है।
  • शिवलिंग पर चढ़ावे: शिवलिंग पर चढ़ावे चढ़ाते समय ध्यान रखें कि वे शुद्ध हों।

इसके अलावा, कुछ अन्य सावधानियां बरतनी चाहिए:

  • व्रत रखते समय: यदि आप व्रत रख रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपका स्वास्थ्य खराब न हो।
  • पूजा करते समय: पूजा करते समय ध्यान केंद्रित रखें और भगवान शिव के प्रति श्रद्धा रखें।
  • मन को शांत रखें: पूरे दिन मन को शांत रखने का प्रयास करें।
  • धार्मिक ग्रंथों का पाठ: शिव पुराण, शिव तांडव स्तोत्र आदि का पाठ करना शुभ होता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि KARMASU.IN किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *