जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र के सप्तमी तिथि में माता दुर्गा के सातवीं शक्ति मां कालरात्रि की पूजा की जायेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 27 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 27 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।   

शुभ मुहूर्त  

सप्तमी तिथि – रात 9 बजकर 47 मिनट तक 
रवि योग -दोपहर पहले 11 बजकर 27 मिनट तक
मूल नक्षत्र – दोपहर पहले 11 बजकर 27 मिनट तक

सूर्योदय-सूर्यास्त
सूर्योदय– सुबह 06 बजकर 13 मिनट 11 सेकेंड पर
सूर्यास्त– शाम 05 बजकर 47 मिनट पर 

आज का राहुकाल
दिल्ली
 – दोपहर बाद 03:01 से शाम 04:28 तक
मुंबई – दोपहर बाद 03:22 से शाम 04:50 तक
चंडीगढ़ – दोपहर बाद 03:02 से शाम 04:28 तक
लखनऊ – दोपहर 02:47 से शाम 04:14 तक
भोपाल – दोपहर बाद 03:02 से शाम 04:29 तक
कोलकाता – दोपहर 02:18 से दोपहर बाद 03:46 तक
अहमदाबाद – दोपहर बाद 03:21 से शाम 04:49 तक
चेन्नई – दोपहर 02:53 से शाम 04:22 तक 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *