कब कौन से ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

पंचांग के अनुसार मई 2024 में गुरु समेत कई बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। 1 मई 2024 को 18 साल बाद गुरु वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं, 10 मई को बुध भी मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि सूर्य 14 मई को वृषभ राशि में भ्रमण करना शुरू करेंगे। इसके बाद 19 मई को शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। साथ ही वृषभ राशि में त्रिग्रही योग भी बनाएंगे।

मेष राशिफल मई 2024

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मई मेष राशि के लोगों के करियर के लिए बेहद शानदार है। इस महीने मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। इस महीने मेष राशि वालों को पदोन्नति मिल सकती है। इन लोगों का कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। मेष राशि के व्यापारियों के लिए भी मई शानदार रहेगा। मई में विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को खूब धन लाभ होगा। व्यवसाय में प्रगति के अच्छे संकेत हैं। कारोबार में विस्तार होगा। जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं, वे प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी। हालांकि इस महीने आपके खर्चों भी बढ़ेंगे।

कर्क राशिफल मई 2024

मई में बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए भी सुखद पल लाएगा। इस समय कर्क राशि वालों को अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करना चाहिए। जैसे-जैसे महीना बीतेगा, भाग्य आपका साथी बनने लगेगा। इस महीने कर्क राशि के लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। कर्क राशि वालों के करियर के लिए मई बेहद अनुकूल है। हालांकि, कर्क राशि वालों को मई में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इन्हें बड़ी सफलता मिलेगी। कर्क राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में है। मई में उनकी मुराद पूरी हो सकती है। विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे।

सिंह राशिफल मई 2024

सिंह राशि के लोगों के लिए मई बेहद सौभाग्यशाली होने वाला है। ऐसे लोग जो नौकरीपेशा हैं और अपना ट्रांसफर चाहते हैं। मई में उनको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। ऐसे लोग जो सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। हालांकि मई में सिंह राशि वालों को ऑफिस में तरह-तरह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। लेकिन इस समय काम से फोकस न हटने पाए। मई में जॉब प्रोफाइल को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में यश मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
सहायता
Scan the code
KARMASU.IN
नमो नमः मित्र
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते है