लोहड़ी एक लोकप्रिय हिंदू त्योहार है जो पंजाबी समुदाय द्वारा मनाया जाता है। यह त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने का प्रतीक है। लोहड़ी का अर्थ है “लौ”। इस दिन लोग एकत्र होकर आग जलाते हैं और उसमें गेहूं की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की, गुड़ आदि सामग्री अर्पित करते हैं। इस त्योहार का मुख्य उद्देश्य नई फसल की खुशी मनाना और भगवान सूर्य का आभार व्यक्त करना है। लोहड़ी के शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को मिठाइयां देकर लोहड़ी (Lohri) की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व नए फसल के तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन शाम को सब लोग एक जगह इकट्ठा होकर आग जलाते हैं। इस अलाव में अग्नि में गेहूं की बालियां रेवड़ी मूंगफली खील चिक्की गुड़ से निर्मित चीजें अर्पित करते हैं।

  1. हर वर्ष मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है।
  2. लोहड़ी के अवसर पर गरीब कन्याओं को रेवडी खिलानी चाहिए।
  3. लोहड़ी के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

Lohri 2024 लोहड़ी के दिन प्रातःकाल उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर नए वस्त्र धारण करें। फिर घर के आंगन में अग्नि जलाकर उसमें गेहूं की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की, गुड़ आदि सामग्री अर्पित करें। अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करें और भगवान सूर्य की आराधना करें। हर वर्ष मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी Lohri का पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार को पंजाबी समुदाय के लोग बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं। इस शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को मिठाइयां देकर लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हैं। इस दिन कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है, जिनको करने से व्यक्ति को जीवन में परेशानियों को सामना करना पड़ता है। चलिए आपको बताते हैं लोहड़ी के दिन क्या करें और क्या न करें।

लोहड़ी के दिन क्या करें लोहड़ी के अवसर पर गरीब कन्याओं को रेवडी खिलानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अन्न की कमी नहीं होती है।

Calendar 2024 : साल 2024 के व्रत-त्योहार की तारीखें, होली से लेकर रामनवमी, नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा तक

सनातन धर्म में अग्नि शुभता और पवित्रता की प्रतीक है। लोहड़ी के दिन अग्नि देव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए लाल रंग के कपड़े में गेहूं बांधकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दें। माना जाता है कि ऐसा करने से सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

लोहड़ी की पूजा करें।

अग्नि को प्रणाम करें।

गरीबों को दान दें।

गरीब कन्याओं को रेवड़ी खिलाएं।

एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दें।

Lohri 2024: लोहड़ी के दिन क्या न करें

लोहड़ी के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।

काले वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए।

लोहड़ी में अर्पित करने वाले चीजें जैसे कि मूंगफली और रेवड़ी आदि की पहले पूजा करें। लोहड़ी Lohri की अग्नि में झूठी चीजें अर्पित करनी चाहिए।

लहसुन, प्याज और मीट का सेवन न करें।

काले रंग के कपड़े न पहनें।

लड़ाई-झगड़ा न करें।

झूठ न बोलें।

Lohri 2024:लोहड़ी की पूजा:

लोहड़ी के दिन प्रातःकाल उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर नए वस्त्र धारण करें। फिर घर के आंगन में अग्नि जलाकर उसमें गेहूं की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की, गुड़ आदि सामग्री अर्पित करें। अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करें और भगवान सूर्य की आराधना करें।

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
सहायता
Scan the code
KARMASU.IN
नमो नमः मित्र
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते है