स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में पानी दिखता है तो इसका क्या अर्थ होता है। क्या सपने में पानी दिखना शुभ होता है या फिर अशुभ। जानें स्वप्न शास्त्र में इस बात को लेकर क्या बात कही गई।

व्यक्ति जब गहरी नींद में होता है तो वह सपने देखता है। व्यक्ति सपने में न जाने से कहां से कहां पहुंच जाता है, पर जब उठता है तो खुद को बेड पर ही पाता है। हालांकि देखे हुए सपने का कोई न कोई मतलब जरूर निकलता है। ऐसे में यदि आपको सपने में पानी से जुड़ी चीजें दिखती हैं तो उनका क्या मतलब होता है? तो चलिए जानते हैं कि इन सपनों का क्या अर्थ होता है और साथ ही जानेंगे कि ये सपने शुभ होते हैं या फिर अशुभ।

सपने में तालाब देखने का अर्थ

सपने में यदि आप तालाब देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र में इसे भी शुभ माना गया है। सपने में तालाब को देखना शुभ होता है। यदि तालाब का पानी साफ दिखता है तो ये शुभ होता है। यदि आप ने तालाब में या किसी भी जगह पर गंदा पानी देखा है तो ये अशुभ होता है।

सपने में पानी दिखने का मतलब

1. सपने में बरसात के पानी का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बरसात के पानी का दिखना शुभ प्रतीक माना जाता है। इसका मतलब है, कि आपको बहुत जल्द कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है या आपको किसी काम में सफलता मिलने की उम्मीद हैं।

2. सपने में बाढ़ के पानी का दिखना

 बाढ़जीवन को अस्त-व्यस्त कर देता है। यदि आपको सपने में बाढ़ का पानी दिख रहा है, तो समझ जाए आपके जीवन में बहुत जल्द कष्ट आ सकता है या आपको कहीं से बुरी खबर मिल सकती हैं।

3.सपने में कुएं के पानी का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कुएं के पानी का देखना शुभ संकेत माना जाता है। यदि आपको सपने में कुएं का पानी दिखाई दें, तो आपको बहुत जल्द कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है या धन का भी लाभ हो सकता हैं।

4. सपने में नदी का पानी दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में नदी का पानी दिखाई देने से पुरानी इच्छा बहुत जल्द पूरी हो सकती है। आपको जीवन में कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है या आपको करियर में आगे बढ़ने का चांस भी मिल सकता हैं। यदि आप स्वयं को नदी में तैरते करते हुए देखें, तो यह भी शुभ माना जाता है।

5. सपने में समुद्र का पानी दिखाई देना

सपने में समुद्र का पानी दिखाई देना शुभ नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव की तरफ इशारा करता है। ऐसा सपना देखने का मतलब भविष्य में आपको किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। यदि आपको सपने में समुद्र का पानी दिखाई दें, तो आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। क्योंकि यह बहुत बड़े विवाद की वजह बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
सहायता
Scan the code
KARMASU.IN
नमो नमः मित्र
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते है