गणेश जी के जन्म और हाथी वाले सिर की कहानी बहुत रोचक है। शिवपुराण के मुताबिक देवी पार्वती एक दिन हल्दी का उबटन लगा रही थी। तभी माता के कक्ष मे नंदी आ पहुंचा। यह देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने सोचा कि वह घर में अकेली रहती हैं, इसलिए जब जिसका मन करता है, उनके कक्ष में आ जाता है। अब मुझे एक ऐसा बेटा चाहिए, जो मेरे साथ रहे और किसी को अंदर न आने दें। यह सोचते-सोचते मां का उबटन सूख गया था। वो उबटन को धोने लगीं। उसी उबटन से उन्होंने एक बालक बनाया और उसमें प्राण डाल दिए। उस बालक को माता पार्वती ने कहा, “तुम मेरे पुत्र हो और तुम्हें हमेशा मेरी आज्ञा को मानना होगा। उन्होंने आगे कहा, “देखो पुत्र, अब मैं स्नान के लिए अंदर जा रही हूं। तुम यह ख्याल रखना कि घर के अंदर कोई भी न आ पाए।”
माता पार्वती का आदेश मिलते ही आज्ञा पालन के लिए गणेश भगवान द्वार पर जाकर खड़े हो गए। कुछ देर बाद वहां भगवान शिव जी आए। उन्होंने जैसे ही अंदर जाने का प्रयास किया, तो भगवान गणेश ने उनको रोक दिया। शिव शंभू ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की। जब वह नहीं मानें, तो भगवान ने गुस्से में आकर गणेश जी का सिर धड़ से अलग कर दिया। उसी वक्त पार्वती स्नान करके बाहर आई और अपने पुत्र गणेश का सिर जमीन पर पड़ा देखकर क्रोधित हो गईं। उन्होंने भोलनाथ से नारजगी जताई और गणेश को वहां खड़ा करने की वजह भी बताई।
इसके बाद पार्वती माता का गुस्सा शांत करने के लिए भगवान शिव ने हाथी का सिर गणेश के धड़ से जोड़ दिया। साथ ही यह भी आशीर्वाद दिया कि सभी देवताओं की पूजा से पहले पूरी दुनिया गणेश जी की पूजा करेगी।
🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

कार्य सिद्धि हेतु महागणपति यज्ञ | Mahaganapati Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
पारिवारिक समृद्धि हेतु लक्ष्मी नारायण यज्ञ | Lakshmi Narayan Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऐश्वर्य हेतु कमला महाविद्या यज्ञ | Kamala Mahavidya Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन प्राप्ति हेतु धनदा लक्ष्मी यज्ञ | Dhanada Lakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
समग्र समृद्धि हेतु अष्टलक्ष्मी यज्ञ | Ashta Lakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
व्यापारिक उन्नति हेतु लक्ष्मी गणपति यज्ञ | Lakshmi Ganapati Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऋण मुक्ति हेतु ऋणमोचक मंगल यज्ञ | Rin Mochak Mangal Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन संचय हेतु लक्ष्मी कुबेर यज्ञ | Lakshmi Kuber Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन-धान्य हेतु श्रीसूक्त यज्ञ | Shri Suktam Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन वृद्धि हेतु महालक्ष्मी यज्ञ | Mahalakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →















KARMASU